main page

Reception Party: हुस्न की मल्लिका बन शौहर जैद संग 'वलीमा' पार्टी में पहुंची गौहर, हाथों में हाथ डाल यूं दिए पोज

Updated 26 December, 2020 09:00:37 AM

एक्ट्रेस गौहर खान 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। शुक्रवार की सुबह  गौहर खान ने बाॅयफ्रेंड जैद दरबार के साथ निकाह कर लिया है। निकाह होने के बाद गौहर खान और जैद दरबार ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया। रिसेप्शन में कई स्टार्स ने शिरकत की।

मुंबई: एक्ट्रेस गौहर खान 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। शुक्रवार की सुबह  गौहर खान ने बाॅयफ्रेंड जैद दरबार के साथ निकाह कर लिया है। निकाह होने के बाद गौहर खान और जैद दरबार ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया। रिसेप्शन में कई स्टार्स ने शिरकत की।

Bollywood Tadka

वहीं गौहर खान और जैद दरबार ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में धांसू एंट्री मारी। रिसेप्शन में  गौहर ने गोल्डन, क्रीम और महरून कलर का डिजाइनर लहंगे में हुस्न की मल्लिका लगी।

Bollywood Tadka

गौहर ने अपने लुक को हैवी नेकलेस और बड़े-बड़े ईयररिंग्स से कम्पलीट किया। वहीं जैद ब्लैक गोल्डन शेरवानी में नजर आए। जैद की शेरवानी में हरे रंग से एम्ब्रॉयडरी की हुई थी।

Bollywood Tadka

पार्टी में गौहर और जैद एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए। रिसेप्शन में गौहर खान किसी रियासत की राजकुमारी लग रही थीं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि इससे पहले दोनों के निकाह की भी तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें दोनों व्हाइट एंड गोल्डन कलर की ड्रेस पहने हुए थे। गौहर खान और जैद दरबार की शादी की रस्में 21 दिसंबर से शुरू हुई थीं।

Bollywood Tadka

सबसे पहले दोनों की चिक्सा सेरेमनी हुई, जिसमें ये दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आए। वहीं शादी से एक दिन पहले दोनों की मेहंदी, अंगूठी रस्म और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। इन दोनों की शादी मोस्ट अवेटेड वेडिंग सेरेमनी थी। शादी के हर फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। 

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

newlywedsgauahar khanzaid darbargrand entryreception partyBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...