विवादित रियालिटी शो ''बिग बॉस'' इस बार ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। ''बिग बॉस ओटीटी'' ना केवल कंटेस्टेंट के बीच हुए झगड़ों के कारण बल्कि उनके एक-दूसरे संग बने कनेक्शन को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं बीते दिनों खबर आईं थी कि जल्द ही इस शो में टीवी ''नागिन'' उर्फ एक्ट्रेस निया शर्मा बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली हैं।
01 Sep, 2021 03:12 PMमुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस' इस बार ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' ना केवल कंटेस्टेंट के बीच हुए झगड़ों के कारण बल्कि उनके एक-दूसरे संग बने कनेक्शन को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं बीते दिनों खबर आईं थी कि जल्द ही इस शो में टीवी 'नागिन' उर्फ एक्ट्रेस निया शर्मा बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली हैं।
निया के घर में आने की खबरों ने ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। वहीं अब निया शर्मा की घर के अंदर एंट्री हो गई है। निया ने बिग बाॅस के घर में धमाकेदार एंट्री की।
घर में आते ही निया नई बाॅस लेडी बन गईं है। निया की एंट्री ने घर के अंदर तो तहलका मचाया ही बल्कि बाहर भी उनकी एंट्री से तूफान आ गया है। फैंस निया की एंट्री से काफी खुश हुए हैं।
बता दें कि निया शर्मा टीवी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि निया को असल पहचान 'जमाई राजा' से मिली थी। इस सीरियल के बाद निया 'नागिन 4' जैसे शोज में काम कर चुकी हैं।