main page

बेटे आकाश के रिसेप्शन में जमकर नाचीं नीता अंबानी, मेहमानों ने खड़े होकर बजाईं तालियां

Updated 11 March, 2019 05:37:52 PM

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को श्लोका मेहता संग शादी के बंधन में बंधे। इस शाही शादी में बॉलीवुड स्टार्स समेत राजनीति हस्तियां और कई विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। वहीं 10 मार्च को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। शादी में नीता अंबानी, मुकेश अंबानी और ईशा अंबानी ने अपने रॉय

मुंबई: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को श्लोका मेहता संग शादी के बंधन में बंधे। इस शाही शादी में बॉलीवुड स्टार्स समेत राजनीति हस्तियां और कई विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। वहीं 10 मार्च को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। शादी में नीता अंबानी, मुकेश अंबानी और ईशा अंबानी ने अपने रॉयल लुक में दिखे।

Bollywood Tadka, नीता अंबानी इमेज,नीता अंबानी फोटो,नीता अंबानी पिक्चर

बहू को घर लाने की खुशी नीता के चेहरे पर साफ दिख रही थी। शादी से पहले भी कई फंक्शन हुए। हाल ही में म्यूजिकल फाउंटेटन कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है। इस कार्यक्रम में नीता 'अच्युतम केशवम' भजन पर रासलीला करती दिख रही हैं।

Bollywood Tadka, नीता अंबानी इमेज,नीता अंबानी फोटो,नीता अंबानी पिक्चर

म्यूजिक फांउटेन के बीच नीता अंबानी का डांस देख सभी हैरान रह गए। नीता का  डांस खत्म होने के बाद मुकेशखुद उन्हें स्टेज परलेने पहुंचे। मुकेश अंबानी, नीता का हाथ थामकर उन्हें स्टेज से नीचे लाए । मेहमानों ने खड़े होकर नीता के लिए तालियां बजाईं। वहीं नीता ने भी हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद किया।

 

बता दें कि अंबानी परिवार की शाही शादी में सजावट में भी कोई कसर नहीं छोड़ी गई। जहां उनके घर एंटीलिया को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया, वहीं बेटे आकाश की शादी की सभी रस्में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर की गईंं। इस सेंटर को भी फूलों और लाइटों से बेहद खास अंदाज में सजाया गया था।

: Smita Sharma

nita ambanidancekrishna bhajanmesmerisingmusical fountainBollywood Offbeat NewsBollywood celebs Hindi News

loading...