बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही एक्टिंग और डांसिंग स्किल के अलावा अपने फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। इंडियन से लेकर वेस्टर्न वह हर आउटफिट में कहर ढाती हैं। हाल ही में नोहा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। उनका एयरपोर्ट लुकसोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नोरा का एयरपोर्ट लुक हमेशा निराला होता है जिसकी वजह से उन्हें काफी पसंद भी किया जाता है। वहीं एक बार फिर नोरा का एयरपोर्ट पर ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला।
14 Jan, 2022 12:53 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही एक्टिंग और डांसिंग स्किल के अलावा अपने फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। इंडियन से लेकर वेस्टर्न वह हर आउटफिट में कहर ढाती हैं। हाल ही में नोहा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। उनका एयरपोर्ट लुकसोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
नोरा का एयरपोर्ट लुक हमेशा निराला होता है जिसकी वजह से उन्हें काफी पसंद भी किया जाता है। वहीं एक बार फिर नोरा का एयरपोर्ट पर ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला।
लुक की बात करें तो वह ब्लैक स्किन टाॅप और पर्पल शाॅर्ट्स में बोल्ड दिखीं। उन्होंने अपने इस लुक के साथ पर्पल ओवर कोट कैरी किया था जो उनके इस अंदाज को और भी कमाल का बना रखा था।
नोरा ने ब्लैक स्टाॅकिंग पहनी थी जिसमें वह अपनी टोन्ड लेग्स फ्लाॅन्ट कर रही थीं। अपने लुक को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस लगाए थे और पिंक कलर का बैग कैरी किया था।
नोरा ने एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स के लिए पोज भी किया हालांकि उन्होंने अपना मास्क नहीं उतारा। कोरोना के खतरे को देखते हुए नोरा ने मास्क पहने हुए ही पोज किया।
बता दें कि नोरा हाल ही में कोरोना पाॅजिटिव पाईं गईं थी। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। वहीं अब नोरा ने कोरोना को मात दे दी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा आखिरी बार जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' के आइटम सॉन्ग में नजर आईं थीं। हाल ही में उनका गुरु रंधावा के साथ नया म्यूजिक वीडियो 'नाच मेरी रानी' रिलीज हुआ है।