main page

सिर्फ युवा ही नहीं, बच्चों के दिलों पर भी छाईं नोरा फतेही

Updated 03 April, 2020 01:03:08 PM

नोरा फतेही ने बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। वो सिर्फ युवाओं में ही नहीं बल्कि बच्चों के बीच भी बहुत लोकप्रिय हैं और इसका प्रमाण है कुछ वीडियो जो...

नई दिल्ली। अभिनेत्री 'नोरा फतेही' ने अपने पर्फोर्मंस से सभी के दिल में एक खास जगह बनाई है। नोरा के डांस और परफॉर्मन्स के सभी कायल हैं। नोरा के फैंस सिर्फ भारत ही नहीं पूरे वर्ल्ड में हैं। खास बात यह भी उनके फैंस सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। नोरा नन्हें बच्चों को भी उतनी ही पसंद हैं जितना उन्हें युवा पसंद करते हैं।

 

हाल ही में कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छोटे बच्चों के कुछ मजेदार वीडियो वायरल हुए हैं, इन सब वीडियो में एक बात समान है जो कि है नोरा फतेही। इन दो वीडियो में आप देख कर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि नोरा को बच्चे कितना पसंद करते हैं। एक वीडियो में एक बच्ची से सवाल किया गया कि आपका पसंदीदा एक्टर कौन है, तो उस बच्ची ने जवाब दिया कि उसे नोरा पसंद हैं और आलिया भट्ट। इस पर सामने से एक और सवाल पूछा गया कि दोनों में से फेवरेट कौन है? उस पर बच्ची ने जवाब दिया पहली नोरा है दूसरी आलिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#norafatehi #garmi #littilefan #cool

A post shared by mayu sharma (@madness_for_ever) on Apr 2, 2020 at 5:33am PDT

 

एक और ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक बच्चा जो कि 2 से 3 साल का है वह टीवी स्क्रीन के सामने नोरा की फिल्म से स्ट्रीट डांसर 3डी के 'गर्मी' सॉन्ग पर नोरा के गर्मी स्टेप को बहुत ही प्यारे अंदाज से करने की कोशिश कर रहा है। यह तो बात हुई सिर्फ 2 वीडियो की लेकिन सोशल प्लेटफॉर्म पर आपको कई ऐसे नन्हें फैन्स मिल जाएंगे जो नोरा को खूब चाहते हैं और नोरा जैसे डांस भी करना चाहते हैं।

 

कुछ महीने पहले, नोरा ने पेरिस के ओलंपिया में, पिंक फ्लॉइड, द बीटल्स, जेनेट जैक्सन, मैडोना और टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट की जगह परफॉर्म किया है। यह नोरा का पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट था और उन्होंने 'दिलबर', 'साकी साकी', 'कमरिया' और 'एक तो कम जिंदगानी' जैसे सॉन्ग्स को गाया था। यह एक हॉउसफुल शो था, जिसमें भारत, मध्य पूर्व और मोरक्को के दर्शक आए हुए थे। उन्होंने अपने एल्बम से, अंग्रेजी सॉन्ग 'पेपेटा' और 'दिलबर' का अरबी संस्करण भी गाया। इन सभी को देखते हुए लगता है नोरा एक ग्लोबल स्टार बन गई हैं।

: Chandan

Nora Fatehinora fatehi live concertnora fatehi dancenora fatehi videosनोरा फतेही

loading...