main page

नोरा फतेही ने जताई तैमूर से शादी की इच्छा,करीना ने दिया ऐसा रिएक्शन

Updated 08 January, 2021 11:34:02 AM

अपने डासिंग मूव्स की वजह से लोगों को दीवाना बना चुकी नोरा फतेही ने हाल ही में पाॅपुलर स्टारकिड तैमूर अली खान से शादी करने की इच्छा जताई। दरअसल, नोरा हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर के चैट शो पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तैमूर बड़े हो जाएंगे तो वह उनसे शादी करना चाहती हैं।

मुंबई: अपने डासिंग मूव्स की वजह से लोगों को दीवाना बना चुकी नोरा फतेही ने हाल ही में पाॅपुलर स्टारकिड तैमूर अली खान से शादी करने की इच्छा जताई। दरअसल, नोरा हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर के चैट शो पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तैमूर बड़े हो जाएंगे तो वह उनसे शादी करना चाहती हैं।

Bollywood Tadka

नोरा ने करीना कपूर को कहा- 'मैं उम्मीद कर रही हूं कि जल्द ही तैमूर बड़े हो जाएंगे, मैं अपने और उनके बीच सगाई या शादी के बारे में सोच सकती हूं।' नोरा की ये बात सुन करीना हैरान हो जाती हैं और हंसते हुए कहती हैं- 'ठीक है, अभी वह 4 साल का है।

Bollywood Tadka

मुझे लगता है कि अभी लंबा वक्त है।' इस पर नोरा फतेही हंसते हुए कहा- 'कोई बात नहीं, मैं इंतजार करूंगी।'

बता दें कि सैफ और करीना के लाडले जन्म से ही पैपराजी की पसंद रहे हैं। वह जहां भी जाते हैं तो पैपराजी उनकी तस्वीर क्लिक करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं अब तैमूर भी फोटो क्लिक करते समय रिऐक्ट करने लगे हैं।

Bollywood Tadka

जब उनका मूड नहीं होता है तो तस्वीर लेने से मना कर देते हैं। तैमूर अली खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल होती रही हैं।

Bollywood Tadka

नोरा के काम की बात करें तो वह  अभिषेक दुधैया की मूवी भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया की रिलीज की तैयारी में हैं। यह फिल्म 1971 की भारत-पाक जंग पर आधारित है। इस फिल्म में उन्हें अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर जैसे कई स्टार्स हैं। यह फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होनी है। वहीं करीना की बात करें तो करीना ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। इसके साथ ही करीना  इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं।

: Smita Sharma

nora fatehimarrytaimur ali khanKareena Kapoor KhanreactedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...