main page

यश दास गुप्ता संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं सांसद नुसरत जहां! इन तस्वीरों ने उठाया राज से पर्दा

Updated 11 October, 2021 09:04:30 AM

: बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत और यश दासगुप्ता का रिलेशनशिप हमेशा ही बी-टाउन गलियारों का हाॅट टाॅपिक होता है। दोनों ने सार्वजनिक रूप से तो रिश्ते को स्वीकार नहीं किया लेकिन ये बात जग जाहिर है कि नुसरत ने यश के बेटे को जन्म दिया है। वहीं दोनों को कई बार एक-साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। वहीं अब खबर है कि दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि नुसरत द्वारा शेयर की तस्वीरें इस ओर इशारा कर रही हैं।

मुंबई: बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत और यश दासगुप्ता का रिलेशनशिप हमेशा ही बी-टाउन गलियारों का हाॅट टाॅपिक होता है। दोनों ने सार्वजनिक रूप से तो रिश्ते को स्वीकार नहीं किया लेकिन ये बात जग जाहिर है कि नुसरत ने यश के बेटे को जन्म दिया है। वहीं दोनों को कई बार एक-साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। वहीं अब खबर है कि दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि नुसरत द्वारा शेयर की तस्वीरें इस ओर इशारा कर रही हैं।

Bollywood Tadka

दरअसल, 10 अक्टूबर को यश दासगुप्ता का बर्थडे था। इस खास मौके पर नुसरत ने आधी रात को यश को सप्राइज दिया जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। इन  बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों के जरिए नुसरत ने लोगों को बता दिया कि बच्चे के पिता यश ही हैं, साथ ही अपने रिश्ते पर से भी सस्पेंस खत्म करते हुए यश को हसबैंड बताया।

Bollywood Tadka

सामने आईं तस्वीरों में केक दिख रहा है  जिस पर 'पति' और 'पिता' लिखा हुआ था। इसे देखने के बाद ही कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है।

Bollywood Tadka

इसके अलावा उन्होंने  यश के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा-हैप्पी बर्थडे माई.. इसके साथ उन्होंने दिल बनाया है। 

Bollywood Tadka

वैसे नुसरत पहले भी यश के साथ अपनी शादी को लेकर हिंट कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले भी नुसकरत की यश संग तस्वीरें सामने आईं थी। इन तस्वीरों में वह 'सिंदूर' लगाए नजर आईं थी। तस्वीरों को देख  फैंस पूछने लगे कि क्या दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है।

Bollywood Tadka

नुसरत और यश के बेटे यिशान का जन्म अगस्त में हुआ था। एक्ट्रेस ने ऑफिशियली तो कभी अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा नहीं किया, लेकिन जब बेबी बंप के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होने लगीं तब इसकी पुष्टि हो गई। हाल ही में एक इवेंट में नुसरत से उनके बेटे की तस्वीरें शेयर करने के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा-आपको उसके पिता से यह पूछना चाहिए। वह इस समय किसी को भी उसे देखने नहीं दे रहा है।

Bollywood Tadka

बताते चलें कि नुसरत जहां ने  साल 2019 में तुर्की में निखिल जैन संग शादी रचाई थी। हालांकि ये शादी 2 भी नहीं टिक सकी। नुसरत ने कहा था कि उनकी शादी भारतीय कानूनों के तहत मान्य नहीं थीं। निखिल जैन ने दावा किया था कि नुसरत जहां ने शादी के रजिस्ट्रेशन की उनकी रिक्वेस्ट को टाल दिया था।

Content Writer: Smita Sharma

Nusrat JahanmarriedYash DasguptaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...