main page

मसीहा: वडाला पहुंचे सोनू सूद, एक बार फिर प्रवासी मजदूरों को लेकर बिहार रवाना हुईं बसें

Updated 24 May, 2020 06:47:35 PM

कोरोना वायरस की वजह से भारत में लॉकडाउन किया गया है। इस लाॅकडाउन की वजह से लोगों को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। देशभर में हुए लॉकडाउन का सबसे ज्यादा प्रभाव मजदूर वर्ग पर पड़ा है। मजूदरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस की वजह से भारत में लॉकडाउन किया गया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस की वजह से भारत में लॉकडाउन किया गया है। इस लाॅकडाउन की वजह से लोगों को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। देशभर में हुए लॉकडाउन का सबसे ज्यादा प्रभाव मजदूर वर्ग पर पड़ा है। मजूदरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस की वजह से भारत में लॉकडाउन किया गया है। इस लाॅकडाउन की वजह से लोगों को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं मुंबई बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के लिए 'मसीहा' बनकर सामने आए हैं।

Bollywood Tadka

मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद करने के बाद सोनू सूद प्रवासियों की मदद कर रहे हैं। वह बसों के जरिए लगातार लोगों को उनके घर पहुंचा रहे हैं। एक्टर ने अपनी दोस्त नीति गोयल के साथ मिलकर 'घर भेजो' मुहिम  चलाया है। सोनू ने अभी तक 12,000 से भी अधिक प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाया ।

Bollywood Tadka

सोनू के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।  मदद के जरिए घर पहुंचे लोगों ने उन्हें 'रियल हीरो' बताया। वहीं कुछ लोग  भावुक हो गए कि उन्होंने सोनू को साक्षात भगवान का दर्जा दे दिया है। न सिर्फ आम लोग बल्कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी सोनू की इस पहल की प्रशंसा की है।

Bollywood Tadka

सोनू ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। उनसे जुड़े करीबी सूत्र के अनुसार वह लगातार 20-20 घंटों तक फील्ड पर रहकर प्रवासियों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में सोनू वाडाला पहुंचे और बिहार के लिए बसें भेजी।

Bollywood Tadka
बता दें कि इससे पहले  सोनू सूद कई प्रवासी मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था कर चुके हैं। इसके अलावा वाराणसी के एक छात्र ने भी सोनू से मदद के लिए गुहार लगाई थी।सोनू के इस कार्य की सभी लोग खूब सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी सभी लोग सोनू को इस कार्य के लिए शुभकामनाएं और दुआएं दे रहे हैं। इसके अलावा वह लाॅकडाउन में कई तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं।

 

: Smita Sharma

Sonu Soodhelpedmigrant laborersbusesleftBiharBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...