main page

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित सिंगर वाणी जयराम का निधन, घर पर पाई गईं मृत

Updated 04 February, 2023 03:56:09 PM

एंटरटेनमेंट जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित लेजेंडरी सिंगर वाणी जयराम अब हमारे बीच नहीं रहीं। सिंगर का निधन हो गया है। वाणी अपने चेन्नई वाले घर में मृत पाई गई हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एंटरटेनमेंट जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित लेजेंडरी सिंगर वाणी जयराम अब हमारे बीच नहीं रहीं। सिंगर का निधन हो गया है। वाणी अपने चेन्नई वाले घर में मृत पाई गई हैं।

 

एएनआई ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'तमिलनाडु की सदाबहार गायक वाणी जयराम अपने घर पर मृत पाई गई है। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन ने दी है। उन्हें हाल ही में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।'


वाणी जयराम 77 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। अब उनकी मौत कैसे हुई, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है।

 

वाणी जयराम अपने करियर में 10,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर चुकी थीं। उन्होंने रडी बर्मन, केवी महादेवन, ओपी नैय्यर और मदन मोहन समेत कई प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ काम किया था। उन्होंने सदाबहार चार्टबस्टर्स गाने दिए हैं। वाणी जयराम ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, उर्दू, मराठी, बंगाली, भोजपुरी और उड़िया में कई गाने गाए थे।
 

Content Writer: suman prajapati

Padma BhushansingerVani Jayarampassed awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...