main page

मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस फरीदा बेगम का 73 की उम्र में निधन, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Updated 17 December, 2020 10:15:56 AM

पाकिस्तानी सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस फरीदा बेगम अब इस दुनिया में नहीं रहीं। बीते बुधवार उनका 73 की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से उनके फैंस और स्टार्स काफी निराश हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. पाकिस्तानी सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस फरीदा बेगम अब इस दुनिया में नहीं रहीं। बीते बुधवार उनका 73 की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से उनके फैंस और स्टार्स काफी निराश हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Bollywood Tadka


रिपोर्ट्स की मानें तो फरीदा बेगम को बीते मंगलवार ब्रेन हेमरेज का अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इलाज के दौरान एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 
बता दें फरीदा बेगम पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा थीं। उन्होंने पाकिस्तानी सिनेमा को 150 से ज्यादा सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती के बल पर भी लोगों के दिलों में राज करती थीं।

: suman prajapati

Pakistani actressFarida BegumdiedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...