main page

प्रियंका की बैचलर पार्टी में बहन परिणीति और ईशा अंबानी का दिखा ग्लैमरस अवतार

Updated 06 November, 2018 12:04:04 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मंगेतर निक जोनस के साथ अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने खास दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी की। इस पार्टी में प्रियंका की कई हॉलीवुड की फ्रैंडस और बहन परिणीति चोपड़ा के अलावा ईशा अंबानी भी पहुंची थी। सेलिब्रेशन की तस्वीरें परिणीति और प्

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मंगेतर निक जोनस के साथ अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने खास दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी की। इस पार्टी में प्रियंका की कई हॉलीवुड की फ्रैंडस और बहन परिणीति चोपड़ा के अलावा ईशा अंबानी भी पहुंची थी। सेलिब्रेशन की तस्वीरें परिणीति और प्रियंका ने इंस्टा पर शेयर की हैं।

 

Bollywood Tadka

 

जहां उनके फ्रेंड्स रेड आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर की ड्रेस में स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने दोस्तों के साथ अलग-अलग पोज में तस्वीरें क्लिक कराई हैं। निक संग शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा कितनी खुश हैं, ये तस्वीरों में साफ झलकता है। वे अपने हर पल को खुलकर एंजॉय कर रही हैं।

 

Bollywood Tadka

 

बता दें मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निक और प्रियंका एक नहीं, बल्क‍ि दो बार शादी करेंगे। एक बार शादी हिंदू और दूसरी बार क्रिश्च‍ियन रीति रिवाज से होगी। दोनों एक-दूसरे की धार्मिक आस्था का सम्मान करना चाहते हैं।

 

Bollywood Tadka

 

जानकारी के अनुसार, 30 नवंबर से प्रियंका का शादी समारोह शुरू होगा। हालांकि अभी प्रियंका या निक की ओर से इसकी पुष्ट‍ि नहीं हुई है। इससे पहले हुई पार्टी में उनकी मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस जोनस शामिल हुई थीं।

 

Bollywood Tadka

: Konika

parineeti chopraesha ambanipriyanka choprabachelorette party

loading...