main page

बाथटब में खून से लथपथ दिखीं परिणीति चोपड़ा, 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की रीमेक का फर्स्ट लुक आउट

Updated 21 August, 2019 11:41:59 AM

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों मशहूर एक्ट्रेस एमिली ब्लंट की फिल्म ''द गर्ल ऑन द ट्रेन'' की हिंदी रीमेक की शूटिंग में बिजी हैं। रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म लेकर परिणीति लंबे समय से एक्साइटेड थीं। हाल ही में अब परिणीति ने फैंस के साथ फिल्म का लुक शेयर किया है।

मुंबई: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों मशहूर एक्ट्रेस एमिली ब्लंट की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की हिंदी रीमेक की शूटिंग में बिजी हैं। रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म लेकर परिणीति लंबे समय से एक्साइटेड थीं। हाल ही में अब परिणीति ने फैंस के साथ फिल्म का लुक शेयर किया है।

Bollywood Tadka, परिणीति चोपड़ा इमेज, परिणीति चोपड़ा फोटो, परिणीति चोपड़ा पिक्चर 
अपने इस पहले लुक में परिणीति काफी खतरनाक अंदाज मेें नजर आ रही हैं। इस लुक में परिणीति बाथटब में बैठी हुईं हैं और उनके माथे पर चोट का निशान साफ नजर आ रहा है, जिससे खून रिसता हुआ दिख रहा है। शेयर किए गए इस लुक में एक्ट्रेस खून से लथपथ दिख रही हैं।

Bollywood Tadka, परिणीति चोपड़ा इमेज, परिणीति चोपड़ा फोटो, परिणीति चोपड़ा पिक्चर 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'कुछ ऐसा, जो इससे पहले मैंने कभी नहीं किया और यह मेरा अब तक का सबसे मुश्किल किरदार है। परिणीति के इस लुक को देखकर आप सब हैरान रह जाएंगे। 

Bollywood Tadka, परिणीति चोपड़ा इमेज, परिणीति चोपड़ा फोटो, परिणीति चोपड़ा पिक्चर 

बता दें कि इस फिल्म में परिणीति के अलावा कृति कुल्‍हारी भी नजर आएंगी जो एक ब्रिटिश पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखने जा रही हैं। परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके अलावा वो साइना नेहवाल की बायोपिक में भी नजर आएंगी, जिसके लिए वो लंबे समय से ट्रेनिंग ले रही हैं और जिम में खूब पसीना बहा रही हैं।  

Bollywood Tadka, परिणीति चोपड़ा इमेज, परिणीति चोपड़ा फोटो, परिणीति चोपड़ा पिक्चर 
 

: Neha

parineeti choprafirst lookthe girl on the trainEmily BluntbloodiedBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...