main page

पिंक ब्लेजर में गॉर्जियस दिखीं परिणीति, एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरें

Updated 17 July, 2019 01:23:57 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ''जबरिया जोड़ी'' की प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं परिणीति अपने लुक को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। परिणीति चाहें कुछ भी पहन ले उनपर हर चीज जच जाती है। हाल ही में परिणीति को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं परिणीति अपने लुक को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। परिणीति चाहें कुछ भी पहन ले उनपर हर चीज जच जाती है। हाल ही में परिणीति को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

 

Bollywood Tadka

 

इस दौरान उन्होंने ब्लैक प्लाजो पैंट के साथ व्हाइट टॉप और बेबी पिंक कलर का ब्लैजर पहना हुआ था। खुले बालों से उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया था। परिणीति ने यहां मीडिया को कई पोज दिए। 

 

Bollywood Tadka


फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की बात करें तो इसमें परिणीति के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। फिल्म की कहानी जबरन शादी करवाने की प्रथा पर आधारित है। इसके साथ ही परिणीति जल्द ही बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आने वाली हैं।

 

Bollywood Tadka

 

इसके लिए वह खूब प्रैक्टिस भी कर रही हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा वह 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में होंगे।
 

Bollywood Tadka

: Konika

Parineeti ChopraspottedairportBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...