टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान ने 12 दिसंबर को बाॅयफ्रेंड चिराग चिराग ठक्कर संग शादी की थी। दोनों ने मुंबई स्थित जुहू के इस्कॉन मंदिर में शादी की सभी रस्में निभाई है। नहीं बीते दोनों ही पारुल ने अपने होमटाउन लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में अपनी शादी का पहला रिसेप्शन दिया।
17 Dec, 2018 01:36 PMमुंबई: टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान ने 12 दिसंबर को बाॅयफ्रेंड चिराग चिराग ठक्कर संग शादी की थी। दोनों ने मुंबई स्थित जुहू के इस्कॉन मंदिर में शादी की सभी रस्में निभाई है। नहीं बीते दोनों ही पारुल ने अपने होमटाउन लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में अपनी शादी का पहला रिसेप्शन दिया।
इस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में पारुल महरुन कलर का लहंगा पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं चिराग ब्लैक कलर की शेरवानी पहने हैंडसम लग रहे हैं।
इस रिसेप्शन में पार्टी में दोनों के परिवाले और करीबी दोस्त शामिल थे। पार्टी में उनके सीरियल की दो एक्ट्रेसेस शिल्पा एस रायजादा और टिया नजर आई। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
शादी के बाद यहां मनाएंगी हनीमून
बता दें कि पारुल चिराग के साथ हनीमून मनाने मालदीव जाएंगी। पारुल ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह नए साल पर एक हफ्ते के लिए मालदीव जाने वाले है क्योंकि काम से इतने दिन की ही छुट्टी मिली है। इसके बाद हम 20 दिनों के लिए लंदन या फिर यूरोप जा सकते हैं।
मुंबई में होगा दूसरा रिसेप्शन
पारुल की इस रिसेप्शन पार्टी के बाद मुंबई में रिसेप्शन करेंगी।
इस पार्टी में ये रिश्ता क्या कहलाता है के कई स्टार्स शामिल होंगे। इससे साफ जाहिर है कि इस रिसेप्शन में उनके फैंस को काफी धमाल देखने को मिलेगा।