बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सीरियस हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ कितने खुश रहते हैं इस बात का अंदाजा आप उनकी लेटेस्ट तस्वीरों से लगा सकते हैं।
05 Jun, 2019 02:14 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सीरियस हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ कितने खुश रहते हैं इस बात का अंदाजा आप उनकी लेटेस्ट तस्वीरों से लगा सकते हैं।
दरअसल, मंगलवार शाम राजकुमार और पत्रलेखा स्पॉट किया गया। इस दौरान राजकुमार ग्रे टीशर्ट के साथ ब्लू जींस में हैंडसम लग रहे हैं।
वहीं पत्रलेखा व्हाइट स्पेगिटी टाॅप के साथ येलो स्कर्ट में काफी स्टाइलिश दिखीं। दोनों ने मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। कपल की तस्वीरों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो पत्रलेखा जहां हाल ही में फिल्म 'बदनाम गली' में नजर आईं थीं। फिल्म में उनके साथ दिव्येंदु शर्मा थे। यह फिल्म जी5 पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा पत्रलेखा फिल्म 'नानू की जानू' में नजर आई थीं।
वहीं राजकुमार राव फिल्म 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते दिखाई दिए थे।
राजकुमार जल्द ही नुसरत भरूचा के साथ 'तुर्रम खान' और मौनी रॉय संग 'मेड इन चाईना' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'मेंटल है क्या' में भी हैं फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत हैं।