बॉलीवुड एक्ट्रैस पायल रोहतगी और पहलवान ब्वॉयफ्रैंड संग्राम सिंह जल्द शादी करने जा रहे हैं। दोनों इसी साल के अंत में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
08 Mar, 2018 05:36 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस पायल रोहतगी और पहलवान ब्वॉयफ्रैंड संग्राम सिंह जल्द शादी करने जा रहे हैं। दोनों इसी साल के अंत में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि दोनों ने 4 साल पहले 27 फरवरी, 2014 को सगाई की थी। अपनी शादी में डिले होने का कारण बताते हुए संग्राम सिंह ने कहा, पहले हम सगाई के अगले साल ही शादी करने वाले थे, लेकिन अपने-अपने कामों में बिजी रहने के चलते ऐसा नहीं हो पाया। अब हम इस साल के आखिर में शादी कर रहे हैं। हम दोनों पिछले 6 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। पायल और मेरे घरवाले भी जल्द से जल्द हमें शादी के बंधन में देखना चाहते हैं। \
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं पायल रोहतगी अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। दिसंबर, 2014 में जब उन्होंने कुश्ती की दुनिया में चर्चित संग्राम सिंह के साथ बोल्ड फोटोशूट करवाया, तो वह काफी समय तक सुर्खियों में रहा था।