main page

रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरी फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान', लोगों ने लगाया 'लव जिहाद' फैलाने का आरोप

Updated 10 July, 2021 05:45:22 PM

एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ''तूफान'' 16 जुलाई को रिलीज हो रही है। रिलीज होने से पहले ही फिल्म को लेकर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के बॉयकाट की मांग की जा रही है। ट्विटर पर #Boycott Troofan ट्रेंड हो रहा है। लोगों ने फिल्म पर लव जेहाद फैलाने का आरोप लगाया है।

मुंबई. एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' 16 जुलाई को रिलीज हो रही है। रिलीज होने से पहले ही फिल्म को लेकर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के बॉयकाट की मांग की जा रही है। ट्विटर पर #Boycott Troofan ट्रेंड हो रहा है। लोगों ने फिल्म पर लव जेहाद फैलाने का आरोप लगाया है।

Bollywood Tadka
लोग पोस्ट्स शेयर कर इसका विरोध कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसमें मुस्लमान लड़के और हिंदू लड़की के प्यार को दिखाया गया है। जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई है।Bollywood Tadka

एक यूजर ने लिखा- तूफान मूवी हमारे कल्चर के खिलाफ है। हम इसका विरोध करेंगे।

Bollywood Tadka

एक यूजर ने लिखा- याद करो ये वही फरहान अख्तर है, जिसने CAA का विरोध किया था। अब हमारा समय है, इसकी तूफान को आंधी में उड़ा दो।

Bollywood Tadka

एक अन्य यूजर ने लिखा- 'हर उस फिल्म को बॉयकॉट करो जो हमारी सभ्यता और धर्म के खिलाफ है।'

Bollywood Tadka
फिल्म की बात करें तो  इसमें फरहान और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। फरहान बॉक्सर अजीज अली का किरदार निभा रहे हैं और मृणाल पूजा शाह की भूमिका में है। पारेश रावल भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं। पूजा शाह को अजीज अली से प्यार हो जाता है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

peopleboycottfarhan akhtarfilm toofaanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...