main page

एक हफ्ते बाद ही उठने लगी 'मुझसे शादी करोगे' को बैन करने की मांग, मेकर्स पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप

Updated 25 February, 2020 10:09:19 AM

''बिग बॉस 13'' के खत्म होने बाद शहनाज गिल और पारस छाबड़ा इन दिनों ''मुझसे शादी करोगे'' में बिजी है। शहनाज और पारस का ये शो शुरुआत से ही सुर्खियों में बना है। इस शो में दोनों अपने लिए लाइफ पार्टनर चुन रहे हैं। वह बात अलग है कि पारस और शहनाज गिल की शादी का यह रिएलिटी शो फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है।

मुंबई: 'बिग बॉस 13' के खत्म होने बाद शहनाज गिल और पारस छाबड़ा इन दिनों 'मुझसे शादी करोगे' में बिजी है। शहनाज और पारस का ये शो शुरुआत से ही सुर्खियों में बना है। इस शो में दोनों अपने लिए लाइफ पार्टनर चुन रहे हैं। वह बात अलग है कि पारस और शहनाज गिल की शादी का यह रिएलिटी शो फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है।

Bollywood Tadka

इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर मिल रहे कमेंट्स हैं जो प्रीमियर की रात से ही आने शुरू हो गए थे। वहीं  के एक एपिसोड पारस  और शहनाज को रिझाने के लिए कंटेस्टेंट्स पोल डांस करते नजर आए।

Bollywood Tadka

स्वयंवर के इस एपिसोड ने तो जैसे लोगों के गुस्से की ज्वाला को ही भड़का दिया है। शो को नकारने के बाद अब फैंस इस शो को बंद करने की मांग करने में जुट गए हैं।

Bollywood Tadka

सोशल मीडिया पर लोग मुझसे शादी करोगे के मेकर्स को जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं शो पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

एक यूजर ने लिखा हमको सिडनाज की केमिस्ट्री देखनी थी। अगर ये नहीं दिखाई जा सकती तो हम इस शो को नहीं देखेंगे। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-'मेकर्स दर्शकों को बेवकूफ बना रहे हैं।

Bollywood Tadka

इतना ही नहीं एक यूजर ने तो यह तक लिख डाला कि, इस शो को बंद कर देना चाहिए।Bollywood Tadka

 

यह एकदम बकवास रिएलिटी शो है। तभी तो मेकर्स हम लोगों की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं।' कई लोगों ने मेकर्स पर अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगाया।

Bollywood Tadka

वहीं खबरें हैं कि ये रियलिटी शो जल्द बंद हो सकता है। शो के फॉर्मेट पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए हैं।

Bollywood Tadka

 

सूत्रों के मुताबिक मुझसे शादी करोगे को मेकर्स जल्द ऑफएयर कर सकते हैं या फिर शो का फॉर्मेट बदल सकते हैं। शो में कॉमिक एंगल पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। वहीं सोशल मीडिया पर लगातार आ रहे कमेंट्स को देखकर ये लग रहा है कि लोग सिडनाज की जोड़ी को देखना चाहते हैं।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

: Smita Sharma

shehnaz gillparas chhabraColorsBanMSKsidharth shuklaSidNaazmujhse shaadi karogeshowBollywoodBollywood News and GossipcelebrityLatest Television  NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...