एक्टर सुशांत सिंह के निधन की खबर से सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री ही नहीं देश की कई बड़ी हस्तियों को भी झटका लगा है। उनके सुसाइड के खबर के बाद सभी उन्हें सोशल मीडिया पर सांत्वना दे रहे हैं। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ट्वीट सामने आया है और उन्होंने एक्टर की मौत पर दुख जताया है।
14 Jun, 2020 05:09 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह के निधन की खबर से सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री ही नहीं देश की कई बड़ी हस्तियों को भी झटका लगा है। उनके सुसाइड के खबर के बाद सभी उन्हें सोशल मीडिया पर सांत्वना दे रहे हैं। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ट्वीट सामने आया है और उन्होंने एक्टर की मौत पर दुख जताया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत...एक शानदार युवा एक्टर बहुत जल्दी चले गए। वो टीवी और फिल्म जगत में काफी अच्छे एक्टर थे। उनकी एक्टिंग ने कई लोगों को प्रेरित किया, वो कई यादगार परफॉर्मेंस वो अपने पीछे छोड़ गए। उनके निधन से सदमे में हूं, उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाए हैं. ओम शांति..'
बता दें सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं देश के और भी कई नेता उनके सुसाइड की खबर सुन हैरान है और उन्होंने भी ट्वीट कर उन्हें संवेदना दी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'हिंदी फ़िल्मों के युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का समाचार स्तब्ध करने वाला है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरेने भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके नाम एक ट्वीट किया।