main page

48 की उम्र में पूजा बेदी ने बाॅयफ्रेंड से की सगाई, वेलेंटाइन डे पर किया था प्रपोज

Updated 22 February, 2019 04:57:33 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी ने बाॅयफ्रेंड मानके काॅन्टैक्टर संग सगाई रचा ली है। इस बात की जानकारी खुद पूजा ने एक अंग्रेजी न्यूजपेपर के आर्टिकल में दी। इसके साथ ही पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीर में पूजा ब्लू एंड व्हाइट कलर के लहंगे में बेदह खूबसूरत लग रही हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी ने बाॅयफ्रेंड मानके काॅन्टैक्टर संग सगाई रचा ली है। इस बात की जानकारी खुद पूजा ने एक अंग्रेजी न्यूजपेपर के आर्टिकल में दी। इसके साथ ही पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीर में पूजा ब्लू एंड व्हाइट कलर के लहंगे में बेदह खूबसूरत लग रही हैं। वहीं मानके शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-फेयरीटेल। यह तस्वीर दोनों के सगाई फंक्शन की है या किसी दूसरे इवेंट की, इस बारे में अभी कोई साफ जानकारी नहीं है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Fairy tale.... ❤ thats what happens when @farahkhanali and @libasindia @libasreshmariyaz dress us up !!!

A post shared by Pooja Bedi (@poojabediofficial) on Feb 20, 2019 at 11:21pm PST

 

वेलेंटाइन के दिन किया प्रपोज

पूजा ने एक अंग्रेजी न्यूजपेपर के आर्टिकल में जानकारी देते हुए बताया गया कि मानेक ने उन्हें कैसे प्रपोज किया।पूजा ने बताया कि मैंने सगाई कर ली है। मेरे प्यार ने वेलेंटाइन के खास मौके पर मुझे आसमान में सैकड़ों फीट ऊपर हॉट एयर बलून में प्रपोज किया। जब उसने मेरी उंगली में अंगूठी पहनाई तो मेरी आंखें भर आई थीं। बता दें कि पूजा और मानेक कई सालों से डेट कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

 

दूसरी बार रचाएंगी शादी

बता दें कि पूजा की यह दूसरी शादी है। उन्होंने 16 साल पहले फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला से तलाक लिया था। दोनों की 1990 में शादी हुई थी। पहली शादी से पूजा के दो बच्चे भी हैं।

Bollywood Tadka

पूजा ने 'जो जीता वही सिकंदर', 'लुटेरे', 'आतंक ही आतंक', 'फिर तेरी कहानी याद आई' जैसी कई बाॅलीवुड फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा पूजा ने  'बिग बॉस 5', ' फीयर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी 1','नच बलिए 3', 'झलक दिखला जा' जैसे कई टीवी शो में भी काम किया है।  

: Smita Sharma

pooja bedi hindi newsengagedboyfriendmaneck contractor hindi newsBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...