main page

पूरी दुनिया में चला प्रभास का सिक्का, हासिल किया एशिया के मोस्ट 'हैंडसम मैन' का खिताब

Updated 24 July, 2021 11:56:24 AM

एक्टर प्रभास ने साउथ सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब प्रभास पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं। एक्टर की फिल्म ''बाहुबली'' को लोगों का खूब प्यार मिला। जिसके बाद प्रभास की फैन फॉलोइंग में खूब इजाफा हुआ है। इस फिल्म के बाद प्रभास हिन्दी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं और अच्छी फीस भी ले रहे हैं। अब प्रभास ने एक और बड़ी सफलता हासिल कर ली है। प्रभास एशिया के मोस्ट ''हैंडसम मैन'' का खिताब हासिल कर लिया है।

मुंबई. एक्टर प्रभास ने साउथ सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब प्रभास पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं। एक्टर की फिल्म 'बाहुबली' को लोगों का खूब प्यार मिला। जिसके बाद प्रभास की फैन फॉलोइंग में खूब इजाफा हुआ है। इस फिल्म के बाद प्रभास हिन्दी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं और अच्छी फीस भी ले रहे हैं। अब प्रभास ने एक और बड़ी सफलता हासिल कर ली है। प्रभास एशिया के मोस्ट 'हैंडसम मैन' का खिताब हासिल कर लिया है।

Bollywood Tadka
साल 2021 की ‘टॉप टेन मोस्ट हैंडसम’ की लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में प्रभास ने सभी को पिछे छोड़कर पहले स्थान पर अपना नाम दर्ज करवाया और एशिया के सबसे हैंडसम मैन का खिताब हासिल कर लिया है। प्रभास ने इस लिस्ट में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और साउथ कोरिया के किम ह्यून जूंग को भी पछाड़ दिया है। इस बार इन स्टार्स के अलावा टीवी एक्टर और 'मधुबाला' फेम विवियान डिसेना ने भी अपना नाम शुमार करवाया।

Bollywood Tadka
बता दें टॉप 10 लिस्ट में पूरी दुनियाभर के कई स्टार्स शामिल है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारत एक्टर प्रभास है। दूसरे नंबर पर पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास नकवी हैं। तीसरे नंबर पर जापान के जिन अकानिशी और चौथे नंबर पर साउथ कोरिया के किम ह्यून जूंग हैं। पांचवे नंबर पर वियतनाम के न्हान पुक वून हैं। छठे नंबर पर होंग जाओमिंग हैं। सातवें नंबर पर टीवी एक्टर विवियन डिसेना है। फवाद खान इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है। नौवें नंबर पर इस लिस्ट में थानावत वत्तानुपुति ने अपनी जगह बनाई और दसवें नंबर पर ताइवान वलाक ह्यू हैं।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो प्रभास बहुत जल्द फिल्म 'राधे श्याम' में नजर वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ पूजा हेगड़े हैं। इसके अलावा प्रभास फिल्म 'सालार' और 'आदिपुरुष' में भी नजर आएंगे।

Content Writer: Parminder Kaur

prabhasmost handsome manasiaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...