सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ''राधे श्याम'' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में प्रभास ने नया पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है।
30 Jul, 2021 05:36 PMमुंबई. सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'राधे श्याम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में प्रभास ने नया पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है।
पोस्टर में प्रभास ग्रे कोट पैंट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ब्लैक शूज पहने हुए हैं। प्रभास ने हाथ में सूटकेस पकड़ा हुआ है। इस लुक में एक्टर में एक्टर काफी हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर सड़क पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए प्रभास ने लिखा- 'मेरी रोमांटिक फिल्म 'राधे श्याम' आप सभी को दिखाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। राधे श्याम की ब्रांड न्यू रिलीज डेट 14 जनवरी 2022।' फैंस इस पोस्ट कर खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' 14 जनवरी 2022 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में एक्टर के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी। राधा कृष्णा कुमार इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।