main page

Good News: दूसरी बार पेरेंट्स बने प्रिंस हैरी-मेगन मर्केल, घर आईं नन्हीं परी, नाम रखा लिलिबेट डायना

Updated 07 June, 2021 07:24:58 AM

ब्रिटेन राजघराने की बहू मेगन मर्केल के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गींजी हैं। प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनकी बेटी का जन्म शुक्रवार चार जून को सैंटा बारबरा कॉटेज अस्पताल में सुबह 11:40 बजे हुआ। बच्ची के जन्म के बाद मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। वे अब अपने घर में हैं।

लंदन: ब्रिटेन राजघराने की बहू मेगन मर्केल के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गींजी हैं। प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनकी बेटी का जन्म शुक्रवार चार जून को सैंटा बारबरा कॉटेज अस्पताल में सुबह 11:40 बजे हुआ। बच्ची के जन्म के बाद मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। वे अब अपने घर में हैं।

Bollywood Tadka 


इसके अलावा इस खबर की जानकारी प्रिंस हैरी और मेघन के एक प्रवक्ता ने भी दी। इसके साथ ही उन्होंने मेगन व प्रिंस हैरी की बेटी के नाम का भी खुलासा किया। एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि दंपती ने अपनी बेटी का नाम महारानी एलिजाबेथ और मां प्रिंसेस डायना के नाम पर संयुक्त रूप से रखा है। बच्ची का पहला नाम ‘लिलिबेट’ महारानी एलिजाबेथ को प्यार से बुलाए जाने वाला नाम है, जबकि दूसरा नाम उसकी दादी और हैरी की मां डायना के सम्मान में है।

Bollywood Tadka

बच्ची का पूरा नाम लिलिबेट डायना है। यह बच्ची ब्रिटेन के शाही परिवार के वारिसों में आठवें स्थान पर रहेगी। स हैरी और मेगन के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि दंपती अपनी दूसरी संतान लिलिबेट 'लिली' डायना माउंटबेटन-विंडसर का स्वागत कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि मेगन मर्केल को पिछले साल जुलाई में मिसकैरेज हुआ था। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक लेख में खुलासा करते हुए कहा था कि बेटे आर्ची की देखभाल करते हुए यह घटना घटी थी। उन्होंने बताया-आर्ची का डायपर बदलने के बाद, मुझे एक तेज ऐंठन महसूस हुई।प्रिंस हैरी और मेगल मर्केल मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।  मेघन ने  मई 2019 में बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम आर्ची है।

 

Content Writer: Smita Sharma

prince harrymeghan markleblessedbaby girlnamelilibet dianaHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...