रियालिटी शो बिग बाॅस के एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का पूरा परिवार इन दिनों काफी सदमें में हैं। दरअसल, बीते दिनों प्रिंस के कजिन रूपेश नरूला की समुद्र में डूबने से मौत हो गई थी। खबर के आने के बाद से ही प्रिंस नरूला का पूरा परिवार शॉक्ड है।
08 Jul, 2019 01:06 PMमुंबई: रियालिटी शो बिग बाॅस के एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का पूरा परिवार इन दिनों काफी सदमें में हैं। दरअसल, बीते दिनों प्रिंस के कजिन रूपेश नरूला की समुद्र में डूबने से मौत हो गई थी। खबर के आने के बाद से ही प्रिंस नरूला का पूरा परिवार शॉक्ड है।
वहीं अब स्पॉटबाय से बातचीत में प्रिंस नरूला ने कजिन की मौत की वजह बताई है। प्रिंस ने कहा-'रूपेश तो यूएस में सेटल था। उसकी उम्र तो सिर्फ 25 साल थी। शादी के बस दो महीने हुए थे। भाभी हमारे साथ रहती हैं क्योंकि हम सब उनके वीजा अरेंजमेंट में लगे थे। वह जल्द ही रूपेश के पास जाने वाली थी। मैंने भाभी को रोते सुना है। भगवान इतना कठोर कैसे हो सकता है।'
20 मिनट तक पानी में डूबा रहा रूपेश
प्रिंस ने आगे बताया कि रूपेश टोरंटो में फैमिली के साथ रहता था। सोमवार को वह समदंर पर गए थे। परिवार तो वहां से थोड़ी देर बाद वापस आ गया, लेकिन रूपेश वहीं दोस्तों के साथ बीच के किनारे रुक गया था। थोड़ी देर बाद दोस्त वहां से निकल गए, क्योंकि उसे पार्किंग से कार निकालनी थी। रूपेश ने उसे कहा कि तू चल मैं बस आता हूं। तभी रूपेश के दोस्त ने कार निकाली और आवाज सुनी डूब गया-डूब गया। वो भागा लेकिन 20 मिनट तक रूपेश नहीं मिला। तब तक डूबकर उसकी मौत हो गई थी।
बात करते करते बुरी तरह रो पड़े प्रिंस
रूपेश के दोस्त से बातचीत में पता चला कि ये तो नहीं पता चला कि वो कैसे डूब गया। पानी भी ज्यादा नहीं था। फिर भी ये हादसा कैसे हुआ। रूपेश को अस्पताल लेकर भी उसका दोस्त गया।प्रिंस नरूला ने बताया कि मुंबई में भाई का अंतिम संस्कार होगा। मेरे मां और पापा भाई की बॉडी को लेने के लिए गए हैं। युविका भाभी के साथ हैं। इतना कहते ही प्रिंस रो पड़ा।
प्रिंस के काम की बात करें तो वह इन दिनों प्रिंस रोडीज रियल हीरोज में जज पैनल में शामिल हैं। इस शो में उनके साथ नेहा धूपिया, रणविजय सिंह, रफ्तार,निखिल चिनप्पा, संदीप सिंह भी हैं। वहीं प्रिंस जल्द ही पत्नी पत्नी युविका चौधरी के साथ नच बलिए के अपकमिंग सीजन में नजर आएंगे। यह शो 20 जुलाई को शुरु हो रहा है।