main page

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम प्रियंवदा कांत पर टूटा दुखों को पहाड़, पिता के निधन से सदमे में एक्ट्रेस

Updated 12 May, 2021 03:30:19 PM

स्पिलट्सविल्ला 12 फेम और टीवी एक्ट्रेस प्रियंवदा कांत के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। पापा को खोने के बाद प्रियंवदा काफी सदमे में हैं। उनके निधन की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। प्रियंवदा के पिता का निधन 7 मई को हुआ था। इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने पिता के साथ बिताए हर पल को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरे पहले प्यार के लिए। सबसे आकर्षक, बुद्धिमान , मजाकिया, लविंग मैन से कभी नहीं मिली। इसके साथ ही हमेशा लेडीज क

बॉलीवुड तड़का टीम. स्पिलट्सविल्ला 12 फेम और टीवी एक्ट्रेस प्रियंवदा कांत के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। पापा को खोने के बाद प्रियंवदा काफी सदमे में हैं। उनके निधन की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।

Bollywood Tadka


प्रियंवदा के पिता का निधन 7 मई को हुआ था। इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने पिता के साथ बिताए हर पल को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मेरे पहले प्यार के लिए। सबसे आकर्षक, बुद्धिमान , मजाकिया, लविंग मैन से कभी नहीं मिली। इसके साथ ही हमेशा लेडीज के लिए सही आदमी। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि मैं आज तक आप जैसे आदमी से क्यों नहीं मिली। मेरे हाथ कांप रहे हैं जब मैं आपके बारे में ये सब लिख रही हूं।' 

 

प्रियंवदा ने भावुक होते हुए आगे लिखा - 'जो भी आपसे मिला उसे आपके प्यार का एहसास याद है। आपका आर्ट, फोटोग्राफी, फिल्म्स, कविताओं, म्यूजिक, खाना और ट्रेवल के लिए प्यार ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। आपके साथ बैठना ही सब कुछ सिखने जैसा होता था। मैं आपके जाने का गम नहीं मनाउंगी  बल्कि इसे सेलिब्रेट करूंगी क्योंकि आपने ज़िंदगी को हमेशा खुलकर जीया है। मैं खुश हूं कि आप हमें देख रहे हैं। आपके लिए प्यार जब तक आपसे दोबारा मुलाकात नहीं होती पापा।' 
एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद फैंस के अलावा कई स्टार्स उनके पिता के निधन पर दुख जताया है। 

Bollywood Tadka


वर्कफ़्रंट की बात करें तो प्रियंवदा कांत टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में रिया की भूमिका निभा रही हैं। एक्ट्रेस ने इसी साल शो में टीम के साथ काम की शुरूआत की है।

 

 

Content Writer: suman prajapati

Priyamvada KantfatherdiesTV NewsTV News and GossipTV Celebrity NewsEntertainment

loading...