main page

प्रियंका,अनुष्का और माधुरी डिजिटल प्लेटफार्म पर बनाएंगी फिल्में

Updated 12 November, 2018 12:45:14 AM

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और माधुरी दीक्षित डिजिटल प्लेटफार्म पर फिल्में बनाने जा रही हैं।  नेटफ्लिक्स ओरिजनल्स के तहत आठ फ़ल्मिों की घोषणा ...

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और माधुरी दीक्षित डिजिटल प्लेटफार्म पर फिल्में बनाने जा रही हैं।  नेटफ्लिक्स ओरिजनल्स के तहत आठ फ़ल्मिों की घोषणा की गई है, जिनमें से तीन प्रियंका, माधुरी और अनुष्का प्रोड्यूस कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की कंपनी‘फायरब्रांड’शीर्षक से फ़ल्मि का निर्माण करेगी, जिसे अरुणा राजे डायरेक्ट करेंगी। 

बता दें कि इस फ़ल्मि में ऊषा जाधव, गिरीश कुलकर्णी, सचिन खेड़ेकर और राजेश्वरी सचदेवा मुख्य किरदारों में हैं। ‘फायरब्रांड’मराठी फ़ल्मि है, जिसकी कहानी यौन दुष्कर्म की शिकार लड़की के इर्द-गिर्द होगी। अनुष्का शर्मा और उनके भाई करणेश शर्मा की कंपनी ‘बुलबुल’ शीर्षक से फ़ल्मि का निर्माण करेगी। ‘बुलबुल’ सदियों से चले आ रही मान्यताओं और अंधविश्वास पर आधारित ड्रामा फ़ल्मि है। माधुरी जिस फ़ल्मि का निर्माण करेंगी, उसका शीर्षक ‘15 अगस्त’ है। 
 

: Pawan Insha

priyanka chopdaanushka sharmamadhuri dixit

loading...