main page

पहली बार एक साथ काम करेंगी प्रियंका और परिणीति चोपड़ा, 'Frozen 2' में देंगी अपनी आवाज

Updated 18 October, 2019 07:11:36 PM

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द हॉलीवुड फिल्म ''फ्रोजन-2'' में काम करती नज़र आने वाली है। जी हां, दोनों एक्ट्रेस फ्रोजन-2 के हिन्दी वर्जन में अपनी आवाज देने जा रही हैं। प्रियंका ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके की है। जानकारी के लिए बता दें कि परिणीति फिल्म में एना की आवाज बनेंगी जबकि प्रियंका एल्सा को अपनी आवाज दे रही हैं...

मुंबईः बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द हॉलीवुड फिल्म 'फ्रोजन-2' में काम करती नज़र आने वाली है। जी हां, दोनों एक्ट्रेस फ्रोजन-2 के हिन्दी वर्जन में अपनी आवाज देने जा रही हैं। प्रियंका ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके की है। जानकारी के लिए बता दें कि परिणीति फिल्म में एना की आवाज बनेंगी जबकि प्रियंका एल्सा को अपनी आवाज दे रही हैं। 
 

प्रियंका ने कहा, “मैं मजबूत विचारों वाली एल्सा के किरदार से जुड़ाव महसूस करती हूं। 'फ्रोजन 2' के लिए आवाज देना एक शानदार अवसर है। ऐना के किरदार को परिणीति आवाज देगी यह जानकार मेरी खुशी और बढ़ गयी। हम दोनों ने कभी एकसाथ काम नहीं किया है। यह अनुभव मुझे पूरी जिंदगी याद रहेगा।” 
Bollywood Tadka
इस बारे में परिणीति ने कहा, “ फ्रोजेन हमेशा से मेरी पसंदीदा फिल्म रही है और प्रियंका के साथ इस फिल्म में काम करना सोने पर सुहागा जैसा है।”
Bollywood Tadka
यह फिल्म 22 नवंबर को पूरे भारत में रिलीज होगी। 

 

: Pawan Insha

frozen 2 priyanka chopra and parineeti choprafrozen 2 moviebollywoodbollywood tadkabollywood masalabollywood hindi newsbollywood top newsbollywood khabarBollywood News and Gossip

loading...