हाल ही में अमेरिकी टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स ने अपनी 100 वीं यूएस ओपन जीत हासिल की। इस नेल-बाइटिंग मैच को देखने के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा स्टेडियम में मौजूद थीं। प्रियंका ने मैच के बाद अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया।
04 Sep, 2019 12:42 PMबॉलीवुड तड़का टीम। हाल ही में अमेरिकी टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स ने अपनी 100 वीं यूएस ओपन जीत हासिल की। इस नेल-बाइटिंग मैच को देखने के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा स्टेडियम में मौजूद थीं। प्रियंका ने मैच के बाद अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया।
प्रियंका को अपनी माँ के साथ समय बिताना बहुत पसंद है, और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उसी का प्रमाण है।
प्रियंका ने अपनी मां के जन्मदिन पर उनके साथ एक फोटो भी शेयर की थी। प्रियंका के लिए, परिवार पहले आता है और वह अक्सर इंस्टाग्राम पर उनकी पिक्चर्स शेयर करती रहती है।
प्रियंका बॉलीवुड से लंबे समय से गायब हैं। उनके फैंस का उन्हें 70 एमएम पर देखने का इंतजार 11 अक्टूबर को पूरा होगा क्योंकि उनकी अपकमिंग फिल्म - द स्काई इज़ पिंक - उसी दिन रिलीज होगी। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर हैं।