एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने जबरदस्त फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फिर बात चाहे किसी इवेंट की हो या एयरपोर्ट लुक की वह हमेशा अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में देसी गर्ल को राल्फ लॉरेन के स्टोर के लॉन्च पर देखा गया...
01 Mar, 2019 03:09 PMमुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने जबरदस्त फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फिर बात चाहे किसी इवेंट की हो या एयरपोर्ट लुक की वह हमेशा अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में देसी गर्ल को राल्फ लॉरेन के स्टोर के लॉन्च पर देखा गया।
इस दौरान प्रियंका ने जैट ब्लैक कलर की ड्रैस पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की हील्स को वेयर किया था।
ड्रेस के साथ लाइट मेकअप और ओपन हेयर उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। देसी गर्ल इस इस आउटफिट में बेहद स्टनिंग लग रही थीं।
उनकी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
शादी के बाद प्रियंका के फैशन सेंस में काफी बदलाव देखने को मिला है। वह पहले से कहीं ज्यादा कॉन्फिडेंट और हंसीन लगने लगी हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई देने वाली हैं। इसमें उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में प्रियंका और फरहान एक ऐसी बच्ची के माता-पिता की भूमिका में होंगे जो रोग प्रतिरोधी क्षमता की कमी से ग्रसित है।