main page

पहली नजर में देखते ही प्रियंका पर फिदा हो गए थे निक जोनस, मन ही मन ने बना लिया था 'देसी गर्ल' को ख्याबों की मल्लिका

Updated 18 July, 2020 01:24:03 PM

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज लाखों के दिलों में राज करती हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर एक्ट्रेस ने अपनी बड़ी पहचान बनाई है। 18 जुलाई को प्रियंका अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे पर फैंस देर रात से उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके को प्रियंका पति निक जोनस संग अपने दिन को और भी बेहतर बना रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज लाखों के दिलों में राज करती हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर एक्ट्रेस ने अपनी बड़ी पहचान बनाई है। 18 जुलाई को प्रियंका अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे पर फैंस देर रात से उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके को प्रियंका पति निक जोनस संग अपने दिन को और भी बेहतर बना रही हैं। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस के बर्थडे पर कपल की लव स्टोरी..

Bollywood Tadka


फिल्मी हैं कपल की लव स्टोरी
निक जोनस ने देसी गर्ल को पहली बार साल 2017 में 'द वैनिटी फेयर ऑस्कर्स पार्टी' में देखा था और उन्हें एक ही नजर में देखते ही एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे। इसके महीने बाद दोनों को मेट गाला इवेंट मे पहली बार साथ देखा गया था। वहीं से इनके रिश्ते की शुरूआत हुई थी। 

Bollywood Tadka


पहली नजर प्रियंका को दिल दे बैठे थे निक
एक इंटरव्यू में भी निक ने बताया था कि वो प्रियंका को पहली नजर में देखते ही उनपर फिदा हो गए थे और वो उनका पहली नजर का प्यार हैं। जब निक ने प्रियंका को ऑस्कर पार्टी में देखा था तो  एक्ट्रेस ने वेल्वेट ड्रेस पहनी थी। हसीना को देखते ही निक जोनस ने पक्का इरादा बना लिया था कि वहीं उनके ख़्वाबों की मल्लिका बनेगी और उन्होंने ये कर भी दिखाया।

Bollywood Tadka

ट्विटर पर करते थे बातें
बता दें दोनों की बातचीत साल 2016 से हो रही थी, लेकिन दोनों ने कभी एक दूसरे को देखा नहीं था। निक, प्रियंका को ट्विटर पर मैसेज भेजा करते थे। एक दिन प्रियंका ने कहा कि उन्हें भेजे गये डायरेक्ट मैसेज उनकी टीम भी पढ़ सकती है और फिर निक को अपना नंबर दिया, जिसके बाद फोन पर मैसेज्स का सिलसिला शुरू हुआ।

Bollywood Tadka


गाला इवेंट में एक साथ आए थे नजर
साल 2017 में दोनों गाला इवेंट में पहुंचे थे, वहां उनकी पहली एक साथ में पब्लिक एपीयरेंस थी। इसके बाद दोनों ने उसी शाम रिहाना की पार्टी में भी नजर आए। बस यहीं से दोनों के रिलेशन की खबरों का सिलसिला तेज हो गया।

Bollywood Tadka


रिश्ते पर प्रियंका ने बदल दी थी बात
मेट गाला इवेंट वाले में जब जिम्मी किमेल लाइव शो में प्रियंका से निक के साथ रिश्ते के लिए पूछा गया तो उन्होंने हां या न में कोई जवाब नहीं दिया बल्कि बोला कि दोनों ने राल्फ़ लॉरेन के आउटफिट पहने थे। डिज़ाइनर टेबल पर दोनों साथ बैठे थे। इसीलिए मेट गाला में भी साथ जाने का फैसला लिया।

Bollywood Tadka
2018 में रचाई थी शादी

साल 2018 में निक से साथ देसी गर्ल की लविंग तस्वीरें सामने आईं, जिसके बाद लोगों ने दोनों के रिलेशन को सच करार दे दिया। अगस्त में प्रियंका ने मुंबई में निक के साथ सगाई की और रोका किया और दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। ये एक ग्रेंड शादी थी।  ये भी बता दे प्रियंका और निक ने जोधपुर 1 दिसंबर को क्रिश्चियन और 2 दिसंबर को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद कपल की जबरदस्त तस्वीरें सामने आई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। 

 

 

Edited By: suman prajapati

Priyanka choprabirthdayspecialknowinterestinglove storyHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...