main page

प्रियंका ने सेलिब्रेट किया दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा का बर्थडे, जयंती पर काटा स्पेशल केक

Updated 25 August, 2021 10:30:43 AM

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीर उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर की। अब उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें, इस बार प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की 71वीं बर्थ जयंती थी,  इस मौके पर एक्ट्रेस ने केक काटा, जिस पर लिखा हुआ है- ''हैप्पी बर्थडे पापा.''  इस फोटो को पीसी ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीर उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर की। अब उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka

 

बता दें, इस बार प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की 71वीं बर्थ जयंती थी,  इस मौके पर एक्ट्रेस ने केक काटा, जिस पर लिखा हुआ है- 'हैप्पी बर्थडे पापा.' 
इस फोटो को पीसी ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया है। 

Bollywood Tadka

 

प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी में अपनी मां डॉ मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को भी टैग किया। बता दें अपने दिवंगत पति की जन्मदिन के मौके पर डॉ मधु यानी प्रियंका की मां ने अपने ट्विटर हैंडल पर फैमली एल्बम से कुछ तस्वीरें साझा की है। तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "एक और जन्मदिन!"


बता दें, इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने भाई आदित्य संग रक्षाबंधन के मौके पर तस्वीरें शेयर की थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। ये रक्षाबंधन प्रियंका के लिए बेहद खास था, क्योंकि उन्होंने 5 साल बाद अपने भाई को राखी बांधी थी।
वर्कफ्रंट पर, प्रियंका ने हाल ही में सैम ह्यूघन के साथ अपनी रोमांटिक फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग की है। इन दिनों वह लंदन में अपनी अमेजन सीरीज सिटाडेल पर काम कर रही हैं। 

Content Writer: suman prajapati

Priyanka chopracelebratedfatherAshok ChoprabirthdayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...