main page

सगाई के बाद अनाथालय पहुंची प्रियंका ने बच्ची संग किया डांस,  सामने आई Video

Updated 20 August, 2018 01:39:32 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी खूब चर्चा में रही। हाल ही में प्रियंका निक जोनस और उनके परिवार के साथ मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथ आश्रम पहुंची थीं। प्रियंका और निक की दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी खूब चर्चा में रही। हाल ही में प्रियंका निक जोनस और उनके परिवार के साथ मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथ आश्रम पहुंची थीं। प्रियंका और निक की दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। इसी बीच प्रियंका का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका एक बच्ची के साथ डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म गुंडे के हिट सॉन्ग ''तूने मारी एंट्री'' पर डांस कर रही नजर आ रही हैं। इस वीडियो को निक ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए निक ने एक रोमांटिक कैप्शन लिखा है. उन्होंने लिखा- "St.Catherine's orphanage today. My heart is full।"

 

 

बता दें कि प्रियंका और निक ने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के सामने सगाई और रोका सेरेमनी पूरी की।  इस खास मौके पर निक जोनस के माता पिता भी ट्रैडिशनल इंडियन लुक में नजर आए थे। रोका सेरेमनी के बाद शाम को करीबी दोस्तों के लिए पार्टी रखी गई थी।
 

: Neha

priyanka chopradancedorphanagevideo viralnick jonas

loading...