main page

MAMI की ओपनिंग नाइट से पहले मुंबई के लिए रवाना हुईं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- 'इंतजार नहीं कर सकती'

Updated 26 October, 2023 10:50:50 AM

मोस्ट अवेटड Jio MAMI फिल्म महोत्सव शुक्रवार को मुंबई में शुरू होने वाला है। ओपनिंग इवेंट नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सिनेमा के जादू का जश्न मनाने के लिए कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। MAMI की चेयरपर्सन प्रियंका चोपड़ा भी इवेंट में शिरकत करेंगी और वह वहां पहुंचने के लिए लंदन से भारत की ओर रवाना हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मोस्ट अवेटड Jio MAMI फिल्म महोत्सव शुक्रवार को मुंबई में शुरू होने वाला है। ओपनिंग इवेंट नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सिनेमा के जादू का जश्न मनाने के लिए कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। MAMI की चेयरपर्सन प्रियंका चोपड़ा भी इवेंट में शिरकत करेंगी और वह वहां पहुंचने के लिए लंदन से भारत की ओर रवाना हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। 

 

गुरुवार तड़के प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मुंबई यात्रा के बारे में एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने पासपोर्ट और फ्लाइट टिकटों के साथ लिखा “एक मिनट हो गया मुंबई। इंतजार नहीं कर सकती,''

Bollywood Tadka


इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने हाथ में बेटी का हाथ में थामे एक तस्वीर शेयर की थी।


कहा जा रहा है कि फेस्टिवल में चेयरपर्सन के रूप में काम करने वाली प्रियंका चोपड़ा कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी के साथ इवेंट की शुरुआती रात को होस्ट करेंगी।
बता दें, MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल इस साल 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा और इसमें कई प्रकार की शैलियों की फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। 

Content Writer: suman prajapati

Priyanka ChopradepartsMumbaiMAMIopening nightHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...