main page

बिजी शेड्यूल से समय निकालकर फैमिली संग प्रियंका की मस्ती, शाॅर्ट ड्रेस में दिखा स्टनिंग लुक

Updated 10 November, 2019 10:25:04 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। प्रियंका चाहे कितनी भी बिजी क्यों न हो वह फैमिली के लिए समय निकाल ही लेती हैं। वहीं इसी बीच पीसी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई दिखाई दीं।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। प्रियंका चाहे कितनी भी बिजी क्यों न हो वह फैमिली के लिए समय निकाल ही लेती हैं। वहीं इसी बीच पीसी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई दिखाई दीं।

Bollywood Tadka

प्रियंका ने फैमिली संग कजिन का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने फैमिली गेट टू गेदर की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीर में वह पोलका डाॅट शाॅर्ट ड्रेस में स्टनिंग दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

इसके साथ मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स उनके लुक को पूरा कर रहे हैं। तस्वीरों में प्रियंका मां मधु चोपड़ा और फैमिली के कुछ लोगों के साथ पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ पीसी ने कैप्शन में लिखा-'Family nights.. happy birthday @kunalbhogal ❤️'

Bollywood Tadka

बता दें कि बीते दिनों प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुईं थीँ। दरअसल, प्रियंका ने  दिल्ली की पॉल्यूशन पर चिंता जताते हुए मास्क पहनकर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को देखने के बाद यूजर्स ने पीसी को जमकर ट्रोल किया गया था। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो प्रियंका को आखिरी बार द स्काई इज पिंक में देखी गई थीं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सरफ लीड रोल में थे।

Bollywood Tadka

प्रियंका इन दिनों नेटफ्लिक्स फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ राजकुमार राव हैं। वहीं खबरे हैं पीसी संजय लीला भंसाली की अपमिंग फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ दिख सकती हैं। 

: Smita Sharma

priyanka chopraenjoying timefamilydelhiBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...