main page

Game Day: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग उठाया बेस बॉल मैच का लुत्फ, पति के लिए चीयरलीडर बनीं एक्ट्रेस

Updated 05 April, 2022 05:34:07 PM

बॉलीवुड की ''देसी गर्ल'' प्रियंका चोपड़ा हर एंगल से परफेक्ट एक्ट्रेस हैं। लुक से लेकर काम और फैमिली तक को उन्हें सब कुछ अच्छे से मेनटेन करना आता है। वह काम के साथ-साथ अपनी फैमिली और उनकी खुशियों का भी खूब ख्याल रखती हैं और पति निक जोनस संग भी क्वालिटी टाइम स्पैंड करती नजर आती हैं। हाल ही में प्र

मुंबई. बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा हर एंगल से परफेक्ट एक्ट्रेस हैं। लुक से लेकर काम और फैमिली तक को उन्हें सब कुछ अच्छे से मेनटेन करना आता है। वह काम के साथ-साथ अपनी फैमिली और उनकी खुशियों का भी खूब ख्याल रखती हैं और पति निक जोनस संग भी क्वालिटी टाइम स्पैंड करती नजर आती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने पति संग बेस बॉस मैच का लुत्फ उठाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
लुक की बात करें तो पति निक जोनस के लिए चीयरलीडर बनी प्रियंका चोपड़ा बेसबॉल शर्ट, क्रॉप टॉप और रेड पैंट में सुपर गॉर्जियस लग रही हैं।

Bollywood Tadka

 

पहली फोटो में निक जोनस बेस बॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

दूसरी में प्रियंका बाहर से अपने पति की गेम को निहारती दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

 

तीसरी तस्वीर में पीसी अपनी भतीजी संग चिल करती नजर आ रही हैं तो, चौथी में बेस बॉल टीम एक साथ दिखाई दे रही।

Bollywood Tadka

 

 

वहीं, पांचवी और आखिरी तस्वीर में प्रियंका का बैक लुक देखने को मिल रहा है, जिसमें उनकी जर्सी पर उनके नाम के साथ नंबर 2 लिखा हुआ नजर आ रहा है।

Bollywood Tadka

 

 


इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-Game Day. फैंस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। 

 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में सेरोगेसी के जरिए बेटी के माता-पिता बने हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। हालांकि कपल ने अभी तक अपनी बेटी के नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और न ही कोई तस्वीर शेयर की है।

  


 

Content Writer: suman prajapati

Priyanka Chopraenjoysbaseball matchhusbandNick JonasBollywood NewsHollywood News Bollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...