main page

शादी की सालगिरह पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने दिवंगत पति के साथ शेयर की तस्वीर, निक जोनस के पिता बोले- 'काश हम उन्हें जान पाते'

Updated 20 February, 2022 12:41:55 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा अब इस दुनिया में नहीं हैं। आज एक्ट्रेस के माता-पिता की वेडिंग एनिवर्सरी है। इस मौके पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने पति अशोक चोपड़ा के साथ तस्वीर शेयर की है। मधु की इस पोस्ट पर निक जोनस के पिता केविन जोनस ने कमेंट किया है।

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा अब इस दुनिया में नहीं हैं। आज एक्ट्रेस के माता-पिता की वेडिंग एनिवर्सरी है। इस मौके पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने पति अशोक चोपड़ा के साथ तस्वीर शेयर की है। मधु की इस पोस्ट पर निक जोनस के पिता केविन जोनस ने कमेंट किया है।

Bollywood Tadka
तस्वीर में मधु व्हाइट एंड ब्लू ड्रेस में नजर आ रही है। वहीं अशोक व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दे रहे हैं। दोनों समंदर के किनारे चट्टानों पर बैठे हुए हैं। तस्वीर शेयर करते हुए मधु ने लिखा- 'एक खूबसूरत जर्नी।' इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- 'सालगिरह मुबारक हो। काश हम उन्हें जान पाते। हमारी लाइफ में आपके और प्रियंका के आने के लिए धन्यवाद।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
प्रियंका ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी में मां-पापा की तस्वीर शेयर कर बधाई दी है। अशोक चोपड़ा पत्नी मधु को गुलाब देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ प्रियंका ने लिखा- 'मैं आपकी सालगिरह हमेशा ऐसे ही याद करती हूं। मिस यू डैड। लव यू।'

Bollywood Tadka
जानकारी के अनुसार, डॉ अशोक और डॉ मधु दोनों भारतीय सेना में डॉक्टर थे। कैंसर के कारण प्रियंका के पिता का निधन हो गया था। एक्ट्रेस ने पिता की याद कलाई पर 'डैडीज़ लिटिल गर्ल' नाम से एक टैटू गुदवाया था। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 22 जनवरी को सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं। हालांकि अभी बच्चे की तस्वीर फैंस के साथ शेयर नहीं की है।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

priyanka choprafather-in-law paul kevin jonascommentedmadhu choprapostBollywood NewsBollywood News and GossipTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...