main page

Video: जब सरेआम Ranveer ने प्रियंका चोपड़ा को किया Kiss, देसी गर्ल ने दिया ऐसा Reaction

Updated 02 April, 2023 02:04:38 PM

रणवीर सिंह ने प्रियंका चोपड़ा को किया किस।

नई दिल्ली। नीता और मुकेश अंबानी ने अपने कल्चर सेंटर के उद्घाटन में देश-विदेश के कौने-कौने से लोगों ने शिरकत की, जिसकी कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान अपने स्टेज परफॉर्मेंस से कई सितारों नें महफिल में चार-चांद लगा दिया।

 

जब सरेआम Ranveer Singh ने प्रियंका चोपड़ा को किया Kiss
भला महफिल लूटने की बात हो और बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह का नाम सामने ना आए, ऐसा मुमकिन ही नहीं है। जी हां, रणवीर ने देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा संग जमकर डांस किया, जिसका एक वीडियो खूब चर्चा में है। 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

 

इस वायरल वीडियो में दोनों अपनी ही फिल्म के गाने 'गल्ला गुड़ियां' पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस दौरान रणवीर ने प्रियंका को किस भी किया। दोनों को लंबे समय बाद इस तरह देख फैंस काफी खुश हो गए और लगातार वीडियो देख धड़ाधड़ कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस दोनों के बेहतरीन डांस मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

 

कल्चरल सेंटर के लॉन्च में बिजनेस, खेल, बॉलीवुड से लेकर कला और धर्म से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का पहला दिन सक्सेसफुल रहा, तो वहीं दूसरे दिन पर भी कई हॉलीवुड और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजोल, ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर कई बड़े सितारों की तस्वीरें आग की तरफ फैल रही हैं। बता दें कि दूसरे दिन का थीम 'इंडिया इन फैशन' था, जहां सितारे अपने बेस्ट आउटफिट में नजर आए। 

Content Editor: Sonali Sinha

NMACCPriyanka ChopraRanveer SinghRanveer kissed priyanka chopra

loading...