main page

Blenders Pride Fashion Tour: ब्लैक ड्रेस में गॉर्जियस दिखीं प्रियंका, रैंप पर बिखेरे हुस्न के जलवे

Updated 23 February, 2020 11:50:04 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने काम के चलते कभी इंडिया तो कभी अमेरिका आती-जाती रहती हैं। बीते दिनों ही प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं। इसी बीच एक बार फिर पीसी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने काम के चलते कभी इंडिया तो कभी अमेरिका आती-जाती रहती हैं। बीते दिनों ही प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं। इसी बीच एक बार फिर पीसी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

Bollywood Tadka

इन तस्वीरों में प्रियंका का बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। दरअसल, प्रियंका हाल ही में Blenders Pride Fashion Tour 2020 के इवेंट पर पहुंची। इस इवेंट में प्रियंका ने रैंप पर जलवे बिखेरे।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो 'द स्काई इज पिंक' एक्ट्रेस इस दौरान ब्लैक कलर की आउटफिट में दिखीं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने ब्लैक कलर की केप जैकेट कैरी की थी।

Bollywood Tadka

स्मोकी आईमेकअप, न्यूड लिप्स और स्टाइलिश हेयरडो उनके लुक्स को चार-चांद लगा रहा है। 

Bollywood Tadka

रैंप पर प्रियंका बेहद कॉन्फिडेंट और खूबसूरत लग रही थीं। पीसी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं खबरे हैं पीसी संजय लीला भंसाली की अपमिंग फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ दिख सकती हैं। प्रियंका जल्द ही अमेजन स्टूडियोज की फिल्म ‘शीला’ में नजर आएंगी। 'शीला' में प्रियंका मां आनंद शीला का किरदार निभाने वाली हैं।  

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

priyanka chopragorgeous lookattendblenders pride fashion tour 2020BollywoodBollywood News and GossipcelebrityHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...