main page

151 करोड़ के आलिशान बंगले में रहते हैं प्रियंका-निक, देखें निकयंका के आशियाने की ये INSIDE तस्वीरें

Updated 18 May, 2020 02:01:40 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। कपल की शादी को करीबन डेढ़ साल का वक्त बीत गया है। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। प्रियंका ज्यादातर अपने ससुराल यानि लॉस एंजिल्स में ही रहती हैं। किसी खास मौके पर ही वह इंडिया आती हैं। वहीं कपल ने इसी साल अपने लिए नया आलिशान घर खरीदा था, जिसकी तस्वीरें हाल ही में सामने आई हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। कपल की शादी को करीबन डेढ़ साल का वक्त बीत गया है। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। प्रियंका ज्यादातर अपने ससुराल यानि लॉस एंजिल्स में ही रहती हैं। किसी खास मौके पर ही वह इंडिया आती हैं। वहीं कपल ने इसी साल अपने लिए नया आलिशान घर खरीदा था, जिसकी तस्वीरें हाल ही में सामने आई हैं।

Bollywood Tadka


प्रियंका और निक का ये नया घर बेहद खूबसूरत है। लॉस एंजिल्स में स्थित उनका ये घर इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। प्रियंका का शानदार व्यू वाला बंगलो निक ने उन्हें तोहफे में दिया है।

Bollywood Tadka

दोनों ने मिलकर इस घर को डेकोरेट किया है। निकयंका का ये घर किसी लग्जरी होटल से कम नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका यह घर 20,000 वर्ग फुट में है और इसमें 7 बेडरूम और 11 बाथरूम हैं।

Bollywood Tadka

घर का डिजाइन काफी हटके है। सामने आई तस्वीरों में आप घर के अंदर का डिजाइन भी देख सकते हैं। इतना ही नहीं निकयंका के इस लग्जरी घर में मूवी थियेटर, बार, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, बड़ा सा स्विमिंग पूल और मिरर वॉल्स के साथ जिम है।

Bollywood Tadka

20,000 वर्ग फुट में बने इस घर की कीमत करीबन 151 करोड़ बताई जा रही है। प्रियंका के इस घर की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। घर के अंदर की जो तस्वीरें देख आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही एक्टर राजकुमार राव के साथ फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

priyanka chopranick jonasluxury homeinside pictures20 million los angelesmansionBollywoodBollywood News and GossipHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News Bollywood OffbeatBollywood celebs  New

loading...