main page

5 साल की उम्र से इस बीमारी की शिकार हैं प्रियंका चोपड़ा, ट्वीट कर किया चौंकाने वाला खुलासा

Updated 18 September, 2018 12:09:57 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक ट्वीट कर चौंकाने वाला खुलासा किया है। प्रियंका ने बताया कि उन्हें अस्थमा (दमा) रोग है और इसमें छिपाने जैसी कोई बात नहीं है। सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में वह अस्थमा के बारे में लोगों को जागरूक करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने अपने फैन्स के साम

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक ट्वीट कर चौंकाने वाला खुलासा किया है। प्रियंका ने बताया कि उन्हें अस्थमा (दमा) रोग है और इसमें छिपाने जैसी कोई बात नहीं है। सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में वह अस्थमा के बारे में लोगों को जागरूक करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने अपने फैन्स के सामने इमोशनल मैसेज भी दिया। शेयर किए वीडियो में प्रियंका ने बताया है कि मैं 5 साल की उम्र से ही अस्थमा से पीड़ित हूं, मेरी मां ने बहुत मदद की। पहले मुझे लोग कहते थे दवा ज्यादा मत लो, इसकी आदत हो जाएगी। फिर मैंने गोली लेनी बंद कर दी। इसके मुकाबले इनहेलर ज्यादा अच्छा होता है। मुझे जानने वाले कई लोगों को पता है मुझे अस्थमा है, लेकिन मैंने कभी छिपाया नहीं है। कई बार ऐसा होता है स्टेज पर परफॉर्म करने के बाद भी इनहेलर की आवश्यकता होती है। उस समय मेरे पास वाले लोगों को पता चल जाता है कि मुझे अस्थमा है। इसके बावजूद मैंने अपने काम के दौरान इसको मैनेज किया है और इसकी वजह से काम में कभी भी रुकावट नहीं आई है। 

 

 

 

बता दें कि प्रियंका के मंगेतर निक जोनस भी डायबिटीज के मरीज हैं। निक को टाइप 1 डायबटीज है। डायबिटीज से पीड़ित निक भी डायबिटीज की दवाइयों का प्रचार करते हैं। प्रियंका ने हाल ही में अस्थमा की दवाई के प्रचार का वीडियो मुंबई में शूट किया था। फिलहाल निक जोनस और प्रियंका अपने शादी के तैयारियों में व्यस्त है। 


Bollywood Tadka

: Konika

Priyanka ChopraDeaseaseAasthma

loading...