main page

सक्सेस पाने के लिए शैतान की पूजा करती हैं प्रियंका चोपड़ा ! एक्ट्रेस बोलीं-'शिव जी मुझसे नाराज हो जाएंगे'

Updated 24 November, 2022 01:21:55 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक में अपनी एक्टिंग  का डंका बजाया। प्रियंका आज जिस मुकाम पर है उसका सपना हर कोई देखता है हालांकि इसे  हासिल करने में उन्हें कड़ा संघर्ष और समय भी लगा है लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि सक्सेस पाने के लिए एक्ट्रेस ने शैतान की पूजा की। अपने बारे में बोली जा रही इन बातों पर हाल ही में प्रियंका ने रिएक्टर किया।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक में अपनी एक्टिंग  का डंका बजाया। प्रियंका आज जिस मुकाम पर है उसका सपना हर कोई देखता है हालांकि इसे  हासिल करने में उन्हें कड़ा संघर्ष और समय भी लगा है लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि सक्सेस पाने के लिए एक्ट्रेस ने शैतान की पूजा की। अपने बारे में बोली जा रही इन बातों पर हाल ही में प्रियंका ने रिएक्टर किया।

Bollywood Tadka

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से पूछा गया कि क्या सक्सेस पाने के लिए आपने शैतान की पूजा की? इस पर देसी गर्ल ने हंसते हुए कहा-'ये बहुत डरावना है। शिव जी मुझसे नाराज हो जाएंगे।' 

Bollywood Tadka

उन्होंने कहा कि मैंने मिस वर्ल्ड का टाइटल जीता था। इस जीत के कारण फिल्मी करियर बनाने में मदद मिली। अचानक लोग उन्हें जानने और पहचानने लगे। फिल्मों के ऑफर आने लगे। नई चीजों को तलाशने के मौके मिले। इतना ही नहीं प्रियंका ने अपनी सफलता का क्रेडिट अपने पैरेंट्स को दिया।  इस मुकाम तक पहुंचने में उनके मम्मी-पापा का योगदान रहा। उनके सपनों को पूरा करने में पैरेंट्स ने मदद की। उतार-चढ़ाव में साथ दिया। अपने काम तक छोड़ दिए।

Bollywood Tadka

गौरतलब है कि प्रियंका ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की थी। इसके बाद वो अमेरिका में सेटल हो गईं। इसी साल जनवरी में उन्होंने सरोगेसी से बेटी होने की गुड न्यूज दी। उन्होंने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। हाल ही में बिटिया की पहली झलक दिखाई लेकिन इसमें उनका चेहरा नहीं दिखा। 

Bollywood Tadka

काम की बात पीसी 'सिटाडेल', It’s All Coming Back to Me और 'एंडिंग थिंग्स'  जैसी हाॅलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। इसके अलावा वह  फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगी।
 

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChoprareactsaccusedworshippingdevilsuccessBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...