main page

'देसी गर्ल' ने बताई सुहाग की निशानी की अहमियत,जब पहली बार मंगलसूत्र पहना तो प्रिंयका के मन में आए ऐसे ख्याल

Updated 18 January, 2022 03:45:48 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही सिंगर निक जोनस संग शादी रचाने के बाद विदेश में बस गई है लेकिन देश की मिट्टी उनमें आज भी बसती है। प्रियंका चोपड़ा ने हिंदू और क्रिश्चियन दोनों ही रीति रिवाजों से शादी रचाई थी। प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से कई दफे मंगलसूत्र में नजर आ चुकी हैं। वहीं अब उन्होंने बताया है कि उन्हें तब कैसा लगा था जब निक जोनस से शादी के बाद पहली बार उन्होंने मंगलसूत्र पहना था। दरअसल, हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक ज्वेलरी ब्रांड एंडोर्समेंट का वीडियो शेयर किया, जिस

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही सिंगर निक जोनस संग शादी रचाने के बाद विदेश में बस गई है लेकिन देश की मिट्टी उनमें आज भी बसती है। प्रियंका चोपड़ा ने हिंदू और क्रिश्चियन दोनों ही रीति रिवाजों से शादी रचाई थी। प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से कई दफे मंगलसूत्र में नजर आ चुकी हैं।

Bollywood Tadka

वहीं अब उन्होंने बताया है कि उन्हें तब कैसा लगा था जब निक जोनस से शादी के बाद पहली बार उन्होंने मंगलसूत्र पहना था। दरअसल, हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक ज्वेलरी ब्रांड एंडोर्समेंट का वीडियो शेयर किया, जिसने हाल ही में मॉडर्न मंगलसूत्र को लॉन्च किया है। प्रियंका चोपड़ा ने इसी दौरान मंगलसूत्र की अहमियत और अपने अनुभवों पर बातचीत की।

Bollywood Tadka


प्रियंका चोपड़ा ने कहा- मुझे याद है जब मैंने पहली बार मंगलसूत्र पहना था, क्योंकि हम इन्हीं विचारों के साथ पले-बढ़े हैं कि इसकी अहमियत क्या है। यह मेरे लिए काफी स्पेशल मोमेंट था।

Bollywood Tadka

लेकिन वहीं एक मॉडर्न महिला होने के नाते इसके महत्व को भी समझ रही थी कि क्या मुझे मंगलसूत्र पहनना पसंद है या फिर ये भी एक पितृसत्तात्मक चीज है जो हमें मिली है? लेकिन साथ ही मैं वह पीढ़ी भी हूं जो कहीं न कहीं बीच में है।

Bollywood Tadka

जिसे परम्पराएं निभाना तो पसंद है लेकिन ये भी जानती है कि हम क्या हैं और हम कहां खड़े हैं? और हो सकता है कि हम अपनी अगली जेनरेशन की लड़कियों को देखें जो काफी अलग हों।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी साल 2018 में उम्मेद भवन पैलेस में काफी धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद प्रियंका के मंगलसूत्र ने सबका ध्यान खूब खींचा था। अक्सर कई मौकों पर वह इसे कैरी करना नहीं भूलतीं।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो प्रियंका को आखिरी बार फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने सती की भूमिका निभाई थी। अब वह अगली फिल्म फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट हैं। 

 

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChopramangalsutraNick JonasBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...