main page

अमेरिका में बसी प्रियंका ने अभिषेक चौबे को बेचा मुंबई वाला घर, इतने करोड़ में हुई डायरेक्टर संग डील!

Updated 18 November, 2023 11:23:13 AM

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपना नाम बनाया है।  निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका लॉस एंजिल्स में शिफ्ट हो गईं, जहां दोनों अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ रहते हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादा समय हाॅलीवुड में बिताने की वजह से प्रियंका ने मुंबई के अंधेरी में अपने दो अपार्टमेंट्स को बेच दिया है। प्रियंका ने इन अपार्टमेंट्स को डायरेक्टर और राइटर अभिषेक चौबे को बेचा है। इसके लिए उन्होंने कुल 6 करोड़ रुपए लिए हैं


मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपना नाम बनाया है।  निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका लॉस एंजिल्स में शिफ्ट हो गईं, जहां दोनों अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ रहते हैं।

Bollywood Tadka

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादा समय हाॅलीवुड में बिताने की वजह से प्रियंका ने मुंबई के अंधेरी में अपने दो अपार्टमेंट्स को बेच दिया है। प्रियंका ने इन अपार्टमेंट्स को डायरेक्टर और राइटर अभिषेक चौबे को बेचा है। इसके लिए उन्होंने कुल 6 करोड़ रुपए लिए हैं।

Bollywood Tadka


प्रियंका का ये घर लोखंडवाला में करण अपार्टमेंट टावर की 9वीं मंजिल पर स्थित हैं जो कुल मिलाकर लगभग 2,300 वर्ग फुट में फैला हुआ है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा की मदद से लेन-देन 23 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को हुआ, जिसमें कुल स्टांप शुल्क 36 लाख रुपए देकर अभिषेक चौबे ने घर अपने नाम किया। इससे पहले प्रियंका ने लोखंडवाला में एक प्रॉपर्टी को 7 करोड़ रुपए में एक डॉक्टर को बेच दिया था जिन्होंने पहले 2021 में जगह किराए पर ली थी।

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा 'हेड्स ऑफ स्टेट' में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली हैं। वह 'सिटाडेल 2' में भी दिखेंगी। इसके अलावा प्रियंका बाॅलीवुड में भी कम बैक कर रही हैं। उन्हें आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में भी देखा जा सकता है।

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChopraMumbai apartmentdirectorAbhishek ChaubeyBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsHollywood News and GossipHollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...