main page

न्यूयॉर्क में प्रियंका के इंडियन रेस्टोरेंट सोना की हुईं ओपनिंग, 'देसी गर्ल' ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Updated 27 March, 2021 10:19:12 AM

''देसी गर्ल'' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में प्रियंका ने न्यूयॉर्क में भारतीय रेस्टोरेंट खोला। अपने इस रेस्टोरेंट का नाम पीसी ने सोना रखा है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने रेस्टोरेंट सोना  की तस्वीर भी शेयर की थी। वहीं 26 मार्च को प्रियंका के रेस्टोरेंट की ओपनिंग भी हो चुकी हैं। इसकी जानकारी खुद पीसी ने इंस्टा पर तस्वीरें शेयर कर दी।

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में प्रियंका ने न्यूयॉर्क में भारतीय रेस्टोरेंट खोला। अपने इस रेस्टोरेंट का नाम पीसी ने सोना रखा है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने रेस्टोरेंट सोना  की तस्वीर भी शेयर की थी। वहीं 26 मार्च को प्रियंका के रेस्टोरेंट की ओपनिंग भी हो चुकी हैं। इसकी जानकारी खुद पीसी ने इंस्टा पर तस्वीरें शेयर कर दी।

Bollywood Tadka

तस्वीरों के साथ साथ देसी गर्ल ने एक लंबा चौड़ा मैसेज भी लिखा है। शुरुआत में उन्होंने लिखा 'आज सोना का ओपनिंग डे।' तस्वीरों में प्र‍ियंका ने अपने रेस्टोरेंट की एक झलक के साथ साथ अपने रेस्टोरेंट के खाने की भी एक झलक दिखाई है। 

Bollywood Tadka

बता दें न्यूयॉर्क की 20वीं स्ट्रीट पर सोना रेस्टोरेंट स्थित है। ये कहना गलत ही नहीं प्र‍ियंका ने इस रेस्टोरेंट में खूब पैसा लगाया है और इसे महल जैसा बनाया है। रेस्टोरेंट के इंटीरियर की बात करें तो इसमें वुड की फ्लोरिंग है।

Bollywood Tadka

इतना ही नहीं रेस्टोरेंट में दो तरह की सीटिंग अरेंजमेंट देखने को मिल रहे है। एक तरफ टेबल-कुर्सी और दीवार से सटे बेंच हैं। दूसरी तरफ सोफे और टेबल का कॉम्बिनेशन रखा गया है। हर टेबल पर मिनी लैंप और प्लेट्स-ग्लास रखे देखे जा सकते है।

Bollywood Tadka

इस आलीशान रेस्टोरेंट के शेफ हैं हरी नायक, जो कि बेहद प्रतिभाशाली हैं। जिन्होंने सबसे जायकेदार और इनोवेटिव मेन्यू तैयार किए है। प्रियंका के इस रेस्टोरेंट में टकीला गोलगप्पे, केंकड़े वाली पूरी, पालक समोसा जैसी डिशेज मिलती हैं। 

काम की बात करें तो । प्रियंका चोपड़ा इन दिनों गेम ऑफ थ्रोन्स एक्टर रिचर्ड मैडन के साथ वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। इसे अवेंजर्स एंड गेम के निर्माता रुसो ब्रदर्स बना रहे हैं। प्रियंका की बाॅलीवुड फिल्म की बात करें तो वह आखिरी बार द व्हाइट टाइगर में नजर आईं थी। यह फिल्म 2021 के लिए नॉमिनेट हुई है। 


 

Content Writer: Smita Sharma

priyanka choprarestaurantsonapicturesopening dayBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...