main page

टूर पर जाने की तैयारी कर रही थीं प्रियंका..सूटकेस में बैठ गई नन्ही मालती, मॉम ने शेयर की लाडली की क्यूट तस्वीरें

Updated 07 August, 2023 05:22:26 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2022 में सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था, जिसके साथ अक्सर वो क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नजर आते हैं। अब निकयांका का लाडली जैसे जैसे बड़ी हो रही हैं, अपनी क्यूट हरकतों से मम्मी-पापा का दिल जीतती रहती है। अब हाल ही में प्रियंका ने मालती की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2022 में सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था, जिसके साथ अक्सर वो क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नजर आते हैं। अब निकयांका का लाडली जैसे जैसे बड़ी हो रही हैं, अपनी क्यूट हरकतों से मम्मी-पापा का दिल जीतती रहती है। अब हाल ही में प्रियंका ने मालती की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। 

Bollywood Tadka


दरअसल, प्रियंका चोपड़ा इन तस्वीरों में बेटी मालती संग ट्रिप पर जाने की तैयारियां करती नजर आई। उनके साथ मालती भी मम्मा की हेल्प करती दिखीं। फोटो में एक्ट्रेस टूर पर जाने के लिए मालती को सूटकेस में पैक करती नजर आ रहीं हैं।

Bollywood Tadka

 

मालती फोटो में काफी खुश दिखाई दे रहीं हैं। प्रियंका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- "हम टूर के लिए तैयार हैं।"

Bollywood Tadka

 

एक और दिल छू लेने वाली फोटो में मालती को हिंदी अक्षरों से सजे क्यूट पैजामा सेट में अपने वीक एंड को एंजॉय करते हुए दिखाया गया है।

Bollywood Tadka

 

इस फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा, "रविवार कुर्ता पैजामा के लिए है।" एक और फोटो में मालती के साथ प्रियंका की मैनेजर अंजुला आचार्य भी नजर आईं।
 

Bollywood Tadka

 

काम की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार अमेज़न प्राइम सीरीज़ ‘सिटाडेल’ में देखा गया था। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वह जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
 

 

Content Writer: suman prajapati

Priyanka ChoprasharespicsdaughterMalti MariesuitcaseHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...