main page

खुद के लिए आलीशान बंगला खरीदना चाहती है प्रियंका चोपड़ा

Updated 07 October, 2019 01:03:37 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्ट्रेस की पिछली हिंदी फिल्म ‘‘जय गंगाजल'''' 2016 में रिलीज हुई थी, जिसके बाद वह एबीसी की सीरीज ‘‘क्वांटिको'''' के साथ ही ....

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्ट्रेस की पिछली हिंदी फिल्म ‘‘जय गंगाजल'' 2016 में रिलीज हुई थी, जिसके बाद वह एबीसी की सीरीज ‘‘क्वांटिको'' के साथ ही हॉलीवुड में काम करने चली गई थी।
Bollywood Tadka
2017 में उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘‘बेवॉच'' आई, जिसके बाद उन्होंने ‘‘ए किड लाइक जेक'' और ‘‘इजंट इट रोमांटिक?'' में काम किया। प्रियंका ने कहा, ‘‘मेरी अब कुछ अपने सपने हैं, जिनके बारे में मैंने वास्तव में सोचा नहीं है।
Bollywood Tadka
मैं निश्चित रूप से समय आने पर उस सपने को फील करना चाहती हूं। मैं एक बड़ा घर (महल) खरीदना चाहती हूं, जो मैंने वास्तव में लंबे समय में नहीं किया है।'' 
Bollywood Tadka
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आप जो चाहते हैं उसे प्राप्त करने के लिए, आपको कुछ चीजों का त्याग करना होगा। दुनिया में कोई चीज मुफ्त में नहीं मिलती है। इसके लिए समर्पण, कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। मुझे इससे कभी डर नहीं लगता।''

: Pawan Insha

priyanka choprapriyanka chopra housebollywoodbollywood tadkabollywood masalabig newsbreaking news bollywoodbollywood hindi newsbollywood top newsbollywood khabarBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...