एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हिंदू और कैथोलिक रीति रिवाज से शादी रचा ली है। हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी में प्रियंका ने रेड कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। वहीं निक भी देसी अंदाज में काफी जच रहे थे। इस दौरान निक ने लाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। दोनों के रॉयल लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे है।
05 Dec, 2018 10:51 AMमुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हिंदू और कैथोलिक रीति रिवाज से शादी रचा ली है। हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी में प्रियंका ने रेड कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। वहीं निक भी देसी अंदाज में काफी जच रहे थे। इस दौरान निक ने लाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। दोनों के रॉयल लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे है। अपने लहंगे को लेकर प्रियंका काफी सुर्खियों में है। हसीना ने सब्यासाची द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। इस बात की जानकारी सब्यासाची ने इंस्टा पर दी है। लहंगे के साथ चार चांद लगाने के लिए प्रियंका ने गोल्डन डायमंड ज्वैलरी पहनी हुई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- प्रियंका का ये लहंगा हैंड एम्ब्रॉयडेड है। इस लहंगे पर रेड क्रिस्टल धागों से कारीगरी की गई है। इसे बनाने के लिए कोलकाता के 110 कारीगरों ने काम किया है। लहंगे को बनाने में पूरे 3720 घंटे लगे हैं। उनका ये लहंगा काफी यूनिक है।
निक का दिखा देसी अंदाज
अगर निक की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर की सिल्क शेरवानी पहनी थी। शेरवानी को उन्होंने हैंड एम्ब्रॉयडेड चिकन दुप्पटे से टीमअप किया था। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग पगड़ी भी पहनीथी।निक ने इसके साथ गोल्डन शूज भी पहने हुए थे। उनकी रोज कट कलगी और डायमंड नेकलेस को सब्यासाची हैरीटेज ज्वैलरी कलेक्शन से ही लिया गया है।
दो रीति रिवाज से हुई शादी
प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए। मुंबई में भी होगा एक रिसेप्शन दिल्ली में रिसेप्शन देने के बाद निकयांका मुंबई में भी एक रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन में बाॅलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी। हालांकि इस रिसेप्शन की डेट अभी तक सामने नहीं आईं।
दिल्ली में हुआ पहला रिसेप्शन
प्रियंका और निक ने शादी के बाद पहला रिसेप्शन दिल्ली में दिया। इस पार्टी में प्रियंका के परिवार के अलावा करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। यह पार्टूी दिल्ली के ताज होटल में थी। पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नए जोड़े को अपना आशीवार्द देने पहुंचे।
मुंबई में भी होगा एक रिसेप्शन
दिल्ली में रिसेप्शन देने के बाद निकयांका मुंबई में भी एक रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन में बाॅलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी। हालांकि इस रिसेप्शन की डेट अभी तक सामने नहीं आईं।