main page

Bigg Boss 16: 'तकिए अपने पिता के घर से नहीं लाई..मिस इंडिया मान्या की बातों से भड़की प्रियंका, बोलीं-बाप पर जाने की हिम्मत मत करना

Updated 21 October, 2022 12:04:09 PM

बिग बॉस 16 दिन ब दिन दिलचस्प होता जा रहा है। घर में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है। आज के एपिसोड में शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम की नींद में खलल डालने की योजना बना रहे हैं। मान्या सिंह और प्रियंका के बीच लड़ाई लग जाती है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जो खूब देखा जा रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस 16 दिन ब दिन दिलचस्प होता जा रहा है। घर में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है। आज के एपिसोड में शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम की नींद में खलल डालने की योजना बना रहे हैं। मान्या सिंह और प्रियंका के बीच लड़ाई लग जाती है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जो खूब देखा जा रहा है।


प्रोमो में देखा जा सकता है कि लाइट्स बंद होने के बाद लगातार बात करने और डिस्टर्ब करने की वजह से प्रियंका चौधरी और अर्चना गौतम सो नहीं पा रहीं। इससे वे दोनों परेशान हो जाती हैं। प्रियंका गुस्से में आ जाती हैं और चैलेंज करती हैं कि अब वो किसी को सोने नही देंगी। प्रियंका लिविंग रूम में आकर शिव को फटकार लगाती हैं। शिव वहां अपने ग्रुप के बाकी लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसके बाद हंगामा शुरू हो जाता है।

 

प्रियंका और मान्या के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। मान्या गुस्से में बाप पर जाती हैं और कहती है- वह अपने पिता के घर से तकिए नहीं लाई। इससे प्रियंका चाहर भड़क जाती हैं और मान्या को चेतावनी देते हुए कहती हैं- बाप पर जाने की हिम्मत मत करना। दूसरी तरफ अर्चना आधी रात को बर्तन बजाकर किसी को सोने नहीं देती। ऐसे में सबकी अगली सुबह की शुरुआत भी नए ड्रामे के साथ शुरू होती है। प्रियंका घर का काम अपने हिसाब से करने को कहती हैं। वहीं बार बार अलार्म बजने और कैप्टन शिव के उठाने पर भी अर्चना नहीं उठती।


 
 

Content Writer: suman prajapati

Priyanka ChoudharyfuriousManya SinghBigg Boss 16houseBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...