main page

Bollywood News: पति और बेटी संग रामलला के दरबार पहुंची प्रियंका...दुल्हनिया के हाथों में पुलकित ने लगाई मेहंदी

Updated 20 March, 2024 05:10:28 PM

मार्च महीने का 20वां दिन मनोरंजन जगत से कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ रामलला के दरबार पहुंची। वहीं दूसरी तरफ कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी।

मुंबई: मार्च महीने का 20वां दिन मनोरंजन जगत से कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ रामलला के दरबार पहुंची। वहीं दूसरी तरफ कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके अलावा वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही एक्ट्रेस अरुंधति नायर की फैमिली ने मदद की गुहार लगाई। पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें...
 

बेटी और पति संग प्रियंका ने किए रामलला के दर्शन

 

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद से ही अमेरिका में बस गई है। भले ही पीसी विदेश में अपनी लाइफ जी रही हैं लेकिन उनके दिल में आज भी हिन्दुस्तान बसा है। इतना ही नहीं प्रियंका पति निक और अपनी नन्हीं प्रिंसेस मालती मैरी चोपड़ा को भी हिन्दू संस्कार सिखा रही हैं। प्रियंका इन दिनों पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ इंडिया आईं हुईं हैं। ऐसे में वह परिवार संग अयोध्या पहुंची। वहां उन्होंने पति और बेटी संग रामलला के दर्शन किए और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। 

 

दुल्हनिया की हथेली में पुलकित ने लिखा अपना नाम

 

कृति खरबंदा अब 'मिसेज पुलकित' सम्राट बन गई हैं। कृति खरबंदा ने इसी महीने की 15 तारीक को अपने प्यार पुलकित सम्राट संग शादी रचाई। कपल ने हरियाणा के मानेसर के ग्रैंड होटल में सात फेरे लिए। कपल ने अपनी शादी में शामिल होने वाले  सदस्यों को किसी भी तरह की तस्वीर लेने से मनाही की थी। ऐसे में जब कपल की वेडिंग तस्वीरें सामने आईं तो हर कोई देखता रह गया। शादी की तस्वीरों के बाद मंगलवार को कृति ने अपनी पहली रसोई की तस्वीरें शेयर की थीं। अभी लोगों के दिमाग से ये तस्वीरें उतरी नहीं थी कि कृति-पुलकित ने शादी से जुड़ी एक और सेरेमनी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर दी। 

 


जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही अरुंधति नायर: इलाज के लिए एक्ट्रेस पास नहीं है पैसे

 

साउथ एक्ट्रेस  का हाल ही भीषण एक्सीडेंट हो गया था। इस सड़क दुर्घटना में उऩ्हें गंभीर चोटें आईं। एक्ट्रेस की हालत काफी नाजुक है। वह बीते 6 दिनों से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही हैं। उनकी कुछ सर्जरी भी की जानी हैं जिसके लिए दोस्त गोपिका अनिल ने आर्थिक मदद मांगी है। वहीं परिवार ने भी फंड रेज़िंग कैंपेन के जरिए लोगों से पैसे मांगे हैं।

 

बलकौर सिंह ने पंजाब सरकार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

 

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह कुछ दिनों पहले ही अपने दूसरे बेटे का दुनिया में स्वागत किया। नन्हें सिद्धू के आने के बाद उनके उनके घर एक बार फिर खुशियां लौटीं। बड़े बेटे सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद से ही परिवार उस दुख से उबरने में लगा हुआ था।


'3 दिनों से हमारे पेट में अन्न का दाना नहीं गया' एल्विश के जेल जाने से बुरी तरह टूटी मां

 

  'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव इस समय जेल की हवा खा रहे हैं। बीते रविवार को नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव गिरफ्तार किया था बताया जा रहा है कि वो रेव पार्टीज में सांप और सांपों के जहर की सप्लाई कराते थे। इसी मामले में पीएफए की शिकायत के बाद उन पर कार्रवाई हुई है। एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद से उनका परिवार काफी परेशान है। बीते दिन उनकी मां का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह रोती बिलखती नजर आ रही थीं। वहीं अब खबर आ रही है कि उनकी मां ने पिछले 3 दिन से कुछ भी नहीं खाया है। एल्विश यादव के माता-पिता ने कहा-'उनका बेटा बेकसूर है।उन्हें फंसाया गया है।


 


फूलों से बनी ज्वेलरी...येलो शरारा में खूब जचीं मीरा चोपड़ा

 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर और एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा इसी महीने दुल्हनिया बनीं। मीरा चोपड़ा ने 12 मार्च को अपने लॉन्ग टाइम बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड रक्षित केजरीवाल संग सात फेरे लिए। मीरा सुर्ख लाल जोड़े में अब तक की खूबसूरत दुल्हनिया बनीं। वहीं अब शादी के बाद मीरा ने अपनी हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आईं तस्वीरों में मीरा चोपड़ा येलो ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं। लुक की बात करें तो मीरा ने येलो क्राॅप टाॅप के साथ मैचिंग शरारा और दुपट्टा पेयर किया है। मिनिमल मेकअप, फूलों से बनी ज्वेलरी में मीरा चांद का टुकड़ा लग रही हैं। 


10 महीने के बेटे संग उमरा करने पहुंचीं गौहर

 

 रमजान का पाक महीना चल रहा है। रमजान सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड सेलेब्स भी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। एक्ट्रेस गौहर खान भी इस महीने को बड़ी शिद्दत से मनाती हैं। वो रोजे भी रखती हैं और उनके पति के साथ ही पूरा परिवार भी अपनी हिस्सेदारी रमजान में देता है। इस साल एक्ट्रेस का रमजान काफी खास है और इसकी खास वजह भी है। गौहर अपने परिवार के साथ मल्का गई हैं।  परिवार पहली बार उमरा करने के लिए सऊदी अरब में हैं। यह कपल फिलहाल मदीना में है और जल्द ही तीर्थयात्रा पूरी करने के लिए मक्का जाएगा। ऐसा पहली बार नहीं है वो पहले भी जाती रही हैं लेकिन इस बार फिर भी खास है क्योंकि बेटे ज़ेहान के साथ ये पहली बार है।


लाल सुर्ख साड़ी...मांग में सिंदूर..नई नवेली दुल्हन की तरह सजीं रश्मिका मंदाना

 

 एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रश्मिका का नाम एक्टर जय देवरकोंडा  संग जुड़ रहा है।  रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कभी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई, लेकिन ऐसा कोई दिन नहीं होता, जब उनकी डेटिंग को लेकर कयास ना लगते हों। बीते दिनों ही दोनों के शादी करने को लेकर खबरें सामने आईं थी। इसी बीच रश्मिका की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह दुल्हन के लुक में नजर आ रही है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस सुर्ख लाल साड़ी में खूबसूरत लग रही है। हसीना ने हेवी ज्वेलरी से लुक को पूरा किया।


'मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं.. प्रेग्नेंसी की खबरों पर फूटा ऐश्वर्या शर्मा का गुस्सा

 

 'गुम है किसी के प्यार' की पाखी यानि एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा बीते दिनों ही होली पार्टी इवेंट में बेहोश हो गई थीं। इसके बाद ये खबरें आने लगी थी कि ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं। वहीं अब ऐश्वर्या ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ने पर ऐश्वर्या शर्मा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-'मैं तीसरी बार में इसे चिल्ला कर कह रही हूं, क्योंकि मैं मैसेज से तंग आ गई हूं। कोई भी अंदाजा लगाना बंद करें, मैं एक इंसान हूं और कभी-कभी मेरा ब्लड प्रेशर भी गिर जाता है और आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मेरा ब्लड प्रेशर 60-80 था इसीलिए मैं सेट पर बेहोश हो गई। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं।'

 

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChopraPulkit SamratKriti KharbandaArundhati NairElvish YadavSidhu Moose WalaMeera ChopraGauhar KhanAishwarya SharmaBollywoodTelevision

loading...