main page

एक फ्रेम में तीन पीढ़ियां: प्रियंका ने शेयर की मां और बेटी मालती की प्यारी सी तस्वीर, नानी की गोद में सकून से सोईं दिखीं निकयंका की लाडली

Updated 17 June, 2022 08:44:36 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर पति निक जोनस ने इसी साल सरोगेसी के जरिए पेंरेंट्स बने। कपल ने अपनी लाडली का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। दोनों की बेटी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। मदर्स डे पर प्रियंका ने पहली बार अपनी लाडली की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में उसका चेहरा तो नहीं दिखा था।वहीं अब प्रियंका ने एक बार फिर अपनी लाडली की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपनी नानी के साथ नजर आ रही हैं।  तस्वीर को एक्ट्रेस ने मां मधु चोपड़ा के बर्थडे पर शेयर की किय

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर पति निक जोनस ने इसी साल सरोगेसी के जरिए पेंरेंट्स बने। कपल ने अपनी लाडली का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। दोनों की बेटी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। मदर्स डे पर प्रियंका ने पहली बार अपनी लाडली की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में उसका चेहरा तो नहीं दिखा था।

Bollywood Tadka

वहीं अब प्रियंका ने एक बार फिर अपनी लाडली की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपनी नानी के साथ नजर आ रही हैं।  तस्वीर को एक्ट्रेस ने मां मधु चोपड़ा के बर्थडे पर शेयर की किया है।

Bollywood Tadka

शेयर की तस्वीर में मधु नातिन तो बाहों में लिए  कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं तो प्रियंका मालती की तरफ देख रही हैं। हालांकि तस्वीर में बच्ची का चेहरा नहीं दिख रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रियंका ने लिखा-'जन्मदिन मुबारक हो मम्मा। आप अपनी इस पॉजिटीव मुस्कान के साथ हमेशा मुस्कुराते रहें। आप मुझे जीवन के लिए अपने उत्साह और हर एक दिन के अनुभवों से बहुत प्रेरित करती हैं! आपका यूरोप ट्रिप सबसे अच्छा बर्थडे सेलिब्रेशन था जिसे मैंने कुछ समय में देखा है। लव यू टू मून एंड बैक टू नानी।'

Bollywood Tadka

 

प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी का स्वागत किया था। वह चार महीने पहले पैदा हुई थी। निक और प्रियंका ने मई में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया कि मालती,जिनका उन्होंने सरोगेसी के जरिए स्वागत किया। वो समय से पहले पैदा हुई थीं और उन्हें घर लाने से पहले उन्हें एनआईसीयू में 100 दिन बिताने थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान निक जोनस ने अपनी बेटी को लेकर बात की। मालती एक प्री-म्योचर बेबी थी इसलिए 100 दिन तक एनआईसीयू में रही थी। निक ने इस मुश्किल घड़ी में प्रियंका को चट्टान की तरह खड़ी रहने पर परफेक्ट लाइफ पार्टनर बताया। 


प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह जल्द ही बाॅलीवुड फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट हैं। 
 

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChopraglimpsedaughterMalti Marie Chopra JonasgrannyMadhu ChopraBirthdayNick JonasBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...